बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज दिल्ली के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगें नीतीश कुमार, भाजपा को शिकस्त देने के लिए बनाएंगे रणनीति

आज दिल्ली के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगें नीतीश कुमार, भाजपा को शिकस्त देने के लिए बनाएंगे रणनीति

NEW DELHI : बिहार के मुख्यमंत्री इन दिनों दिल्ली के दौरे पर हैं, जहां वह लगातार विपक्षी नेताओं से मिलकर सभी को एक साथ लाने की कोशिश में जुटे हैं। इस दिशा में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों नेताओं की यह मुलाकात बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

पंजाब और दिल्ली साधने की कोशिश

केजरीवाल से मुलाकात में नीतीश कुमार पंजाब और नई दिल्ली में भाजपा को हराने की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं। दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार है। साथ ही दूसरे राज्यों में केजरीवाल की पार्टी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है और वह भाजपा और कांग्रेस के अलावा इकलौती ऐसी पार्टी है, जिसकी दो राज्यों में सरकार है। ऐसे में भाजपा को हराने के लिए केजरीवाल को अपने साथ मिलाना नीतीश कुमार के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।  हालांकि, बताया जा रहा है कि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को गठबंधन में कांग्रेस को रखने से परहेज है।

वाम दलों के नेताओं से भी होगी भेंट

अपने दिल्ली दौरे पर नीतीश कुमार सीपीएम महाचसिव सीताराम येचुरी, सीपीआई महासचिव डी राजा और हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला से मिलेंगे। बताया जा रहा है कि उनकी एनसीपी नेता शरद पवार और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी मुलाकात हो सकती है। इससे पहले कल वह राहुल गांधी और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी से बातचीत की थी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज की मुलाकात।

सीताराम येचुरी - 11:30 बजे

डी राजा - 12:15

अरविंद केजरीवाल - 1.30

ओम प्रकाश चौटाला - शाम 4 बजे

 मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव- 5 बजे के बाद

 



Suggested News