बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश की पुलिस इतनी कमजोर ! शराबी ने ओपी में घुस कर पुलिसवालों को पीटा

नीतीश की पुलिस इतनी कमजोर ! शराबी ने ओपी में घुस कर पुलिसवालों को पीटा

MADHEPURA : बिहार पुलिस इतनी कमजोर और असहाय है कि एक शराबी ओपी में घुस कर सिपाहियों को पीट कर यूं ही चला जाता है। पुलिस कुछ नहीं कर पाती। शराबियों को गिरफ्तार करने की बजाय पुलिस वाले खुद उससे पिट जाते हैं। ये सनसनीखेज मामला है मधेपुरा के उदाकिशुनगंज के फुलौत का। पुलिस के बड़े अफसरों को देर से इस घटना की जानकारी मिली। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों को इसकी जानकारी मिली। विभाग की किरकिरी कराने पर इस ओपी प्रभारी को अफसरों ने जम कर फटकार लगायी है। 

शराबी ने ओपी में घुस कर पुलिस वालों को पीटा

अब शराबियों को इतनी हिम्म्त हो गयी है कि वे आउट पोस्ट में घुस कर पुलिस पर हमला करने लगे हैं। घटना छठ के दिन की है। शंकर यादव नामक एक व्यक्ति शराब के नशे में फुलौत ओपी पहुंचा। उसने कुर्सी तोड़ दी। सिपाहियों से मापीट की और जमादार की जेब से पैसा भी निकाल लिया। थाने की पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करने की बजाय शंकर को केवल उठक बैठक करा कर छोड़ दिया। इस बीच इस घटना का वीडियो  वायरल हो गया। इसमे संबंधित जमादार की बातचीत भी है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के अफसरों को इस घटना की जानकारी मिली।

शंकर को शराब की लत

गांव वालों के मुताबिक शंकर यादव को शराब पीने की लत है। शराब पीने के बाद वह अक्सर मारपीट और बदमाशी करता रहा है। छठ के दिन उसने शराब पी कर अपनी भाभी के साथ मारपीट की। उसकी भाभी ने छठ व्रत किया था। फिर भी उसने विहाज नहीं किया। फिर वह छठ घाट जाने महिलाओं पर छींटाकशी करने लगा। इसके बाद गांव के लोगों ने उसे धमकाया कि अगर बदमाशी करोंगे तो पुलिस से पकड़वा देंगे। इतना सुनने के बाद शंकर फुलौत ओपी पहुंचा और पुलिस वालों से उलझ गया।

Suggested News