बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश सरकार ने नमामि गंगा परियोजना में लगी मुंबई की एक कंपनी से छीना काम, नई कंपनी के लिए निकला टेंडर

नीतीश सरकार ने नमामि गंगा परियोजना में लगी मुंबई की एक कंपनी से छीना काम, नई कंपनी के लिए निकला टेंडर

PATNA: नीतीश सरकार ने बिहार में नमामि गंगा परियोजना में लगी एक कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की है।नगर विकास विभाग ने मुंबई की कंपनी पारामॉन कॉन्सेप्ट लिमिटेड का एकरारनामा रद्द कर दिया है। समीक्षा में मिली भारी गड़बड़ी के बाद राज्य सरकार ने रद्दीकरण की कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को नया टेंडर जारी कर दिया है।

दरअसल नगर विकास विभाग के सचिव ने 28 अक्टूबर को नमामि गंगे कार्यक्रम अंतर्गत  बुडको द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की थी।बैठक में राज्य परियोजना प्रबंधन समूह बिहार द्वारा तैयार किए गए प्रतिवेदन में कई अनियमितता मिली थी। विभाग के सचिव ने पाया कि संबंधित कंपनी पारामॉन कॉन्सेप्ट लिमिटेड द्वारा SPMG के रूप में अत्यंत असंतोषजनक कार्य किया जा रहा है।इसके अलावे कंपनी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में कई अन्य गंभीर त्रिटी मिली थी।

जिसके बाद नगर विकास विभाग ने नमामि गंगे कार्यक्रम में लगी कंपनी पारामॉन कॉन्सेप्ट लिमिटेड को नोटिस जारी कर 4 नवंबर तक पक्ष रखने का आदेश दिया था।कंपनी जो नोटिस का जवाब दिया उसे नगर विकास विभाग ने संतोषजनक नहीं पाया।

जिसके बाद मुंबई की उक्त कंपनी का एकरारनामा रद्द करते हुए नई कंपनी को काम अलॉट करने के लिए शुक्रवार को निविदा आमंत्रित किया है।

Suggested News