बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश सरकार ने बिहार कैडर के IAS अधिकारियों से मांगा संपत्ति का ब्योरा, 31 जनवरी 2020 तक सौंपने का आदेश

नीतीश सरकार ने बिहार कैडर के IAS अधिकारियों से मांगा संपत्ति का ब्योरा, 31 जनवरी 2020 तक सौंपने का आदेश

PATNA: बिहार के सभी आईएएस अधिकारियों को संपत्ति का ब्योरा सौंपने का आदेश जारी किया गया है।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार कैडर के सभी आईएएस अधिकारियों को पत्र जारी किया है।

सरकार के अवर सचिव कन्हैया लाल साह की तरफ जारी पत्र में निर्देश दिया गया है कि  2019 की अचल संपत्ति विवरणी को 1 जनवरी 2020 से लेकर 31 जनवरी 2020 तक सौंप दें।सरकार ने सभी अधिकारियों को इस अवधि की संपत्ति का ब्योरा स्पैरो माध्यम से ऑन लाईन देने का निर्देश दिया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी मंत्रियों से लेकर अधिकारियों और कर्मियों को हर साल संपत्ति का ब्योरा देने का प्रचलन शुरू किया है।खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर साल सबसे पहले अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करते हैं।उसके बाद तमाम मंत्री और अधिकारी पिछले साल की संपत्ति का ब्योरा को घोषित करते हैं।

दरअसल इसके पीछे नीतीश सरकार की मंशा यह होती है कि इससे पारदर्शिता आएगी और लोग जान सकेंगे कि किसकी कितनी संपत्ति बढ़ी है या घटी है। हालां कि नीतीश सरकार के इन तमाम प्रयासों के बाद भी बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है। 

Suggested News