बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सूरीनाम में राष्ट्रपति के साथ नित्यानंद राय ने किया योगासन, विदेश में भी भारत जैसा नजारा

सूरीनाम में राष्ट्रपति के साथ नित्यानंद राय ने किया योगासन, विदेश में भी भारत जैसा नजारा

N4N DESK – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सूरीनाम में योग किया। उनके साथ सूरीनाम के राष्ट्रपति डेजायर डेलानो बटरेसे ने भी योगसान किया। बिहार भाजपा के अध्यक्ष और उजियारपुर के सांसद नित्यानांद राय भी इस योग कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रपति के साथ एक प्रतिनिधिमंडल अभी तीन देशों की यात्रा के तहत सूरीनाम में है।


NITYANAND-RAI-DID-THE-YOGASANA-WITH-PRESIDENT-IN-SURINAME3.jpgयोग भारत की देन है जिसे पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है। विदेश में भारत के राष्ट्रपति के साथ सूरीनाम के राष्ट्रपति का योग करना भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर ही संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था।

सूरीनाम के इस योग शिविर में भारतीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सूरीनाम दक्षिण अमेरिका महादेश में है। यह ब्राजील का पड़ोसी देश है। इस देश में भारतीय मूल की एक बड़ी आबादी निवास करती है। भारतीय मूल के लोगों की आबादी यहां 37 फसदी है। 145 साल पहले ये लोग गिमिटिया मजदूर के रूप में यहां गये थे।

NITYANAND-RAI-DID-THE-YOGASANA-WITH-PRESIDENT-IN-SURINAME2.jpg

बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि जब स्थानीय लोग यहां योगासन के लिए आये तो उनसे मिल कर बहुत अपनापन महसूस हुआ। यहां निवास करने वाले कई लोगों के पूर्वज बिहार के रहने वाले ते। इससे मुझे विदेश में भी अपनी मिट्टी महक महसूस हुई। सूरीनाम के लोगों में भारत के लिए बहुत प्रेम है।

Suggested News