बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा लोकसभा: एनडीए बनाम महागठबंधन की लड़ाई में तीसरा कोण बना रही निवेदिता सिंह

नवादा लोकसभा: एनडीए बनाम महागठबंधन की लड़ाई में तीसरा कोण बना रही निवेदिता सिंह

PATNA : बिहार की नवादा संसदीय सीट पर इस बार लड़ाई  लोक जन शक्ति पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के बीच है। लेकिन इसमें तीसरा कोण निर्दलीय प्रत्याशी निवेदिता सिंह बना रही है। लोक जन शक्ति पार्टी की ओर से जहां चंदन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं विभा देवी राष्ट्रीय जनता दल की ओर से चुनाव लड़ रही हैं। दरअसल यहां दो बाहुबलियों की लड़ाई में निवेदिता सिंह अपनी स्वच्छ छवि को लेकर आशांवित हैं। चंदन कुमार जहां बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई हैं, वहीं राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा सिंह हैं। निर्दलीय प्रत्याशी निवेदिता सिंह को समाज के लिए पिछले 20 वर्षों में किए गए अपने काम पर भरोसा है।

कांग्रेस से जुड़ी रही हैं निवेदिता

निवेदिता सिंह 20 वर्षों से कांग्रेस से जुड़ी रही हैं। निवेदिता सिंह ने कहा कि पार्टी ने इस बार उन्हें नवादा से लोकसभा चुनाव लड़ाने का आश्वासन दिया था। स्टेट कांग्रेस कमिटी ने नवादा के लिए उनके नाम की अनुशंसा भी की थी। लेकिन अंतिम वक्त में यह सीट गठबंधन दल के पाले में चली गई। उन्होंने कहा कि जनता के दवाब में वे निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। बता दें कि निवेदिता सिंह 2010 में कांग्रेस के टिकट पर नवादा से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है। इसके पहले वो 2006 में जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं।

समाजसेविका हैं निवेदिता

निवेदिता सिंह ट्रस्ट के माध्यम से नवादा में लगातार महिलाए,युवा और किसानों के लिए काम करती रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इन्होंने काफी योगदान दिया है।महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ये हमेशा अभियान चलाती रहती हैं। नवादा में यूनिवर्सिटी खोलने को लेकर भी इन्होंने पहल की है।

निवेदिता सिंह ने कहा ये दुर्भाग्य की बात है कि लॉ ब्रेकर ही आज लॉ मेकर बनने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्लियामेंट का चुनाव लॉ मेकर का चुनाव है लेकिन नवादा में दोनों प्रमुख उम्मीदवार लॉ ब्रेकर हैं। निविदेता सिंह ने कहा कि वे जनता की अधिकार को लेकर संघर्ष कर रही हैं।

बता दें कि नवादा संसदीय क्षेत्र में विधानसभा की 6 सीटें आती हैं- बरबीघा, रजौली, हिसुआ, नवादा, गोबिंदपुर और वारसलीगंज। इनमें से रजौली सुरक्षित सीट है। 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में इनमें से 2-2 सीटें कांग्रेस-आरजेडी और बीजेपी के खाते में गईं।

नवादा संसदीय क्षेत्र में वोटरों की कुल संख्या 1,397,512 है। जिनमें से 652,177 महिला मतदाता और 745,335 पुरुष मतदाता हैं। 2014 के चुनाव में गिरिराज सिंह ने आरजेडी के बाहुबली नेता राजवल्लभ प्रसाद के खिलाफ जीत दर्ज की। फिलहाल राजवल्लभ प्रसाद को रेप के केस में उम्रकैद की सजा हो चुकी है।

Suggested News