बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश मे भाजपा का कोई मुकाबला नही कर सकता, बोले पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर

देश मे भाजपा का कोई मुकाबला नही कर सकता, बोले पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर

RANCHI : महाराष्ट्र में चल रही सियासी घटनाक्रम को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर ने कहा कि देश मे भाजपा का कोई भी राजनीतिक दल मुकाबला नही कर सकता है. उन्होंने कहा कि शिव सेना की ओर से जनता के विश्वास को ताक पर रख कर बेमेल सरकार बनाने की नाकाम कोशिश किया जा रहा था. 

महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें दी है. भाजपा का पहला हक बनता है की वह सरकार बनाये. ओम प्रकाश माथुर ने कहा कि जनता के समर्थन का नतीजा है कि आज महाराष्ट्र में भाजपा ने एनसीपी और अन्य के साथ मिलकर सरकार बनाई है. 

हमारे पास पूर्ण बहुमत है और ये सरकार पांच सालों तक चलेगी. बताते चलें की आज ही भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. उधर एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा की यह सरकार अपना बहुमत साबित नहीं कर पायेगी. 

रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट  

Suggested News