बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली के किसी कोर्ट में पुलिसकर्मी नहीं, भगवान भरोसे कोर्टों की सुरक्षा

दिल्ली के किसी कोर्ट में पुलिसकर्मी नहीं, भगवान भरोसे कोर्टों की सुरक्षा

NEWS4NATION DESK : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को पुलिस और वकीलों के बीच हुई मारपीट का असर आज दिल्ली की अदालतों में देखने को मिला। दिल्ली के सभी अदालतों से पुलिसवाले नदारद दिखे। दिल्ली की अदालतों की सुरक्षा ‘राम भरोसे’ है। 

बताया जा रहा है कि पुलिस ने अनाधिकारिक तौर पर स्टाफ को वापस बुला लिया है। वह ऐसा कोई काम पुलिस नहीं कर रही, जिससे उसे अदालत जाना पड़े या वकीलों से आमना सामना हो। 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह जरूरी था कि वकीलों को पुलिस की अहमियत पता चले। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस के मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहां पर सीआरपीएफ की तैनाती की गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब तक दिल्ली की सभी अदालतों में पुलिस की सुरक्षा पुलिस ही करती थी। कोर्ट में घुसने पर चेकिंग से लेकर पूरे कोर्ट की निगरानी का काम पुलिस के जिम्मे हैं। लेकिन अब पुलिस ने कोर्ट की सिक्यॉरिटी से अपना हाथ खींच लिया है। सुरक्षा हटाने से पहले अपने-अपने संबंधित न्यायाधीश को पूरी जानकारी दी गई थी।

हालांकि दिल्ली पुलिस के एडिशनल पीआरओ ऐसा कुछ होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा है कि अदालत में पुलिस की पूरी सुरक्षा है। पुलिस ने आत्म सम्मान वाला बल है और अपना काम कर रही है।

Suggested News