बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP में दलित महिला विधायक की इज्जत-प्रतिष्ठा नहीं, गुस्से में MLA ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफे का किया ऐलान

BJP में दलित महिला विधायक की इज्जत-प्रतिष्ठा नहीं, गुस्से में MLA ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफे का किया ऐलान

पटना. भजापा विधायक भागीरथी देवी ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा देने का भी ऐलान किया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि दलीत होने के चलते पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा है। बगहा में भाजपा संगठन में हमारी कोई पूछ नहीं है। उन्होंने बताया कि मेरी परेशानी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल जानते है, लेकिन कोई करवाई नहीं होती है।

दलीत होने की वजह से परेशान किया जाता है

मीडिया से बात करते हुए भागीरथी देवी ने कहा कि बगहा में भाजपा के संगठन को केवल 2 लोग ही चला रहा हैं। यहां कांग्रेस को मदद पहुंचाने वाले नेताओं की पूछ है। मुझे दलित समझ कर परेशान किया जाता है। उन्होंने कहा कि मेरी परेशानी प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल जानते है, लेकिन कोई करवाई नहीं होती है। उन्होंने कहा कि पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा है, तो क्यों पद पर बना रहूं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति और प्रदेश कार्य समिति से इस्तीफा दे दूंगी।


पद्मश्री से सम्मानित

भागीरथी देवी पंश्चम चंपारण के रामनगर विधानसभा से तीन बार विधायक है। वर्ष 2010, 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर रामनगर से चुनाव जीती है। 2019 में उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री से भी सम्मानित किया है।

Suggested News