बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

2019 में PM पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं- रामविलास पासवान

2019 में PM पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं- रामविलास पासवान

PATNA : केन्द्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि 2019 में PM पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। विपक्षी दल एकजुट होने का चाहे जितनी कोशिश करें, उनको कामयाबी नहीं मिलने वाली। पहले वे आपस में लड़ लें, फिर एकजुट हों। लेकिन न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी। रामविलास पासवान  और केंद्रीय सड़क परिवहन,राजमार्ग और रसायन - उवर्रक राज्य मंत्री मनसुख एल मंडविया ने मंगलवार को पटना में मोदी सरकार की चौथी सलगिरह पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

 NO-VACANCY-FOR-PM-POST-IN-2019---RAMVILAS-PASWAN2.jpg

उन्होंने  कर्नाटक में  कांग्रेस-जेडीएस सरकार के गठन पर कटाक्ष किया। कुमारस्वामी सरकार बनने पर कांग्रेस के लोग बड़ी बड़ी बातें कर रहे हैं। लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि 40 सीटों पर रहने वाली भाजपा 104 पर पहुंच गयी। पासवान ने कहा कि आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार सतत काम कर रही है। यही कारण है की ग्लोबल जीडीपी के मामले में भारत का सबसे उम्दा प्रदर्शन रहा है।

 NO-VACANCY-FOR-PM-POST-IN-2019---RAMVILAS-PASWAN3.jpg

पासवान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश  लगातर सफलता के नए आयाम को छू रहा है। खाद्य सुरक्षा कानून भी प्रभावी रूप से लागू करना केंद्र की बड़ी उपलब्धि है। अनुसूचित जाति - जनजाति और अल्पसंख्यक समाज के लड़के लड़कियों को एक रूपये किलो अनाज उपलब्ध कराया जायेगा। इसके वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जा रहा है। इसके लिए आधार कार्ड को भी राशन कार्ड से जोड़ा जा रहा है। बिहार में दाल के समर्थन मूल्यों की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के सवाल पर कहा कि किसानों की जो समस्या वह चिंतनीय है हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि जल्द की दलहन फसलों के समर्थन मूल्यों की समस्या दूर होगी।

Suggested News