बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दो पत्रकारों के मिला शांति का नोबेल पुरस्कार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए मिला यह सम्मान

दो पत्रकारों के मिला शांति का नोबेल पुरस्कार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए मिला यह सम्मान

DESK : शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो गई है और इस बार यह पुरस्कार दो पत्रकारों को दिया गया है। यह नोबेल पुरस्कार फिलीपींस की मारिया रेसा और रूस के दिमित्री मुरातोव को इस साल का शांति का नोबेल पुरस्कार मिला है। फिलिपींस की मारिया और रूस के दिमित्री पेशे से पत्रकार हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। 

नोबेल कमेटी की अध्यक्ष बेरिट रीस-एंडरसन ने पुरस्कारों का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, लोकतंत्र और स्थायी शांति के लिए किए गए प्रयासों को देखते हुए इन्हें सम्मानित किया गया है। नोबेल कमेटी ने कहा है कि बोलने की आजादी ही लोकतंत्र और स्थायी शांति की पहली शर्त है।


कौन हैं मारिया रेसा 
 मारिया रेसा न्यूज साइट रैप्लर की को-फाउंडर हैं। उन्होंने 2012 में इसकी स्थापना की थी। वे इस कंपनी की सह-संस्थापक हैं और यह कंपनी खोजी पत्रकारिता को बढ़ावा देती है।  मारिया रेसा के बारे में नोबेल कमेटी ने कहा कि उन्होंने अपने देश फिलीपींस में सत्ता के दुरुपयोग, तानाशाही और हिंसा के प्रयोग को उजागर करने के लिए अभिव्यक्ति की आजादी का सही इस्तेमाल किया था। 

रूस में फ्रीडम ऑफ स्पीच के लिए सालों से कर रहे हैं काम

वहीं दिमित्री मुरातोव भी एक पत्रकार हैं। उन्होंने रूस में नोवाजा गजेटा नाम के न्यूज पेपर की शुरुआत की थी। वो देश में फ्रीडम ऑफ स्पीच की रक्षा के लिए सालों से काम कर रहे हैं। उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय में लोगों की आवाज उठाई थी। नोबेल कमेटी ने कहा कि मौजूदा वक्त में यह रूस का सबसे आजाद अखबार है। मुरातोव के बारे में कमेटी का कहना है कि वो कई दशकों से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करते आ रहे हैं। वो जो कर रहे हैं, वो उस समय और भी खास हो जाता है, जब उनके देश में उनके सामने कई चुनौतियां खड़ी हैं। 

सोमवार को अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कारों की होगी घोषणा

इस साल नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत 4 अक्टूबर को ‘चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार’ के साथ हुई। 5 अक्टूबर को भौतिकी, 6 अक्टूबर को रसायन शास्त्र और 7 अक्टूबर को साहित्य का नोबेल दिया गया। 11 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा होगी।

Suggested News