बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नोकिया ने की दमदार वापसी

नोकिया ने की दमदार वापसी

नोकिया ब्रांड के मोबाइल बेचने वाली एचएमडी ग्लोबल फोन दोबारा पेश किए जाने के एक साल में ही मुनाफे में आ गई है। एचएमडी ग्लोबल के वैश्विक व्यापार प्रमुख अमित गोयल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा ,‘ हम भारत में पहले ही मुनाफे में आ चुके हैं। ’ कंपनी के पास नोकिया ब्रांड का वैश्विक लाइसेंस है। कंपनी ने आज यहा तीन नये मोबाइल पेश किए।

गोयल ने भारत में अपनी बिक्री के आंकड़े तो नहीं बताये लेकिन कहा कि वैश्विक स्तर पर कंपनी ने 2017 में सात करोड़ फोन बेचे जिसमें फीचर फोन का बड़ा हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कंपनी इस खंड पर जोर देती रहेगी क्योंकि घरेलू बाजार का 50 प्रतिशत हिस्सा इसका है।

NOKIA-EARNS-PROFIT-IN-FIRST-YEAR1.jpg
कंपनी ने अपने नोकिया 6, नोकिया 7 व नोकिया सिरोको को यहां पेश किया।

नोकिया देश में पहले मोबाइल फोन वाली कंपनी थी। कंपनी ने कई सालों तक भारतीय मार्केट पर राज किया था। हालांकि बदलते समय के साथ कंपनी अपने आप बदल नहीं पाई और उसे भारतीय मार्केट से बाहर जाना पड़ा था। हालांकि नोकिया इस बार भारतीय बाजार में पूरे दमखम के साथ उतरी है, और परिणामवश कंपनी ने पहले साल में मुनाफा कमाया है। नोकिया का मुनाफा ये जरूर दिखाता है कि भारतीय मोबाइल ग्राहकों का भरोसा अभी भी कंपनी में जिंदा है।

Suggested News