बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नॉर्वेजियाई भाषा के लेखक जॉन फॉसे को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, जानें क्यों दिया गया सम्मान

नॉर्वेजियाई भाषा के लेखक जॉन फॉसे को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, जानें क्यों दिया गया सम्मान

साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो गयी है. इस साल का साहित्य के लिए नोबल पुरस्कार नॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे को उनके अभिनव नाटकों और गद्य के लिए दिया गया है,जॉन फॉसे के बारे में कहा जाता है कि वे अनकही को आवाज देते हैं. स्वीडिश अकादमी ने यह जानकारी दी. अकादमी के स्थायी सचिव मैट्स माल्म ने बृहस्पतिवार को स्टॉकहोम में पुरस्कार की घोषणा की.

डायनामाइट इनोवेशन के लिए प्रसिद्ध स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल ने 1896 में अपने निधन के बाद इन पुरस्कारों के माध्यम से अपनी विरासत छोड़ दी. 1968 में, स्वीडन के केंद्रीय बैंक द्वारा आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत की गई थी.  स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा छोड़ी गई वसीयत के तहत नोबेल पुरस्कारों में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर यानी10 लाख डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है .पिछले साल फ्रांसीसी लेखिका एनी एर्नाक्स को इस  पुरस्कार से नवाजा गया था.जो 119 नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेताओं में 17वीं महिला थीं. 

नोबेल पुरस्कार के आधिकारिक पेज के मुताबिक नोबेल पुरस्कार विजेता जॉन फॉसे को एक नाटककार के रूप में सफलता 1999 में उनके नाटक ‘नोकोन केजेम टिल आ कोमे’ के बनने के साथ मिली. वह आज दुनिया में सबसे अधिक प्रदर्शन किए जाने वाले नाटककारों में से एक हैं. उनके कलेक्शन में नाटक, उपन्यास, कविता, निबंध, बच्चों की किताबें और अनुवाद शामिल हैं. जॉन फॉसे का जन्म नॉर्वे में हुआ था.

प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कारों में भैतिकी, रसायन शास्त्र, मेडिकल, साहित्य और शांति शामिल हैं.

Suggested News