बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

क्रिकेट ही नहीं, हर खेल में हम सिकंदरः फुटबॉल में देश का दबदबा, 8वीं बार SAFF चैंपियन बना भारत, सुनील छेत्री ने बनाया खास रिकॉर्ड

क्रिकेट ही नहीं, हर खेल में हम सिकंदरः फुटबॉल में देश का दबदबा, 8वीं बार SAFF चैंपियन बना भारत, सुनील छेत्री ने बनाया खास रिकॉर्ड

N4N DESK: भारत शुरू से ही अनेकता में एकता का देश रहा है। यहां कई धर्मावलंबियों के लोग साथ रहते हैं, कई तरह की परंपराएं समानांतार रूप से चलती हैं। साथ ही हर तरह के खेल को यहां तरजीह दी जाती है। भले ही आधे से ज्यादा देशवासी केवल क्रिकेट तक की सीमित रहे हों, मगर अब तस्वीर बदल रही है। अन्य खेलों के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं और खिलाड़ियों का समर्थन और हौसलाअफजाई कर रहे हैं।

बात करेंगे शनिवार को खेले गए SAFF चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले की, जिसमें भारत ने एकतरफा मुकाबले में नेपाल को 3-0 से हराकर आठवीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पहले हाफ में भारत ने गेंद पर कंट्रोल के मामले में बाजी मारी लेकिन गोल नहीं हो सका। सुनील छेत्री ने दूसरे हाफ के कुछ मिनटों के भीतर ही गोल करके भारत को बढत दिलाई। इसके एक मिनट बाद ही सुरेश ने भारत की बढत दोगुनी कर दी। भारत के लिए दूसरे हाफ में सुनील छेत्री, सुरेश सिंह और सहल अब्दुल समद ने गोल किए। सुरेश ने 50वें और समद ने 90वें मिनट में गोल दागे। मुख्य कोच इगोर स्टिमक के साथ भारत का यह पहला खिताब है। वह जिरि पेसेक (1993) और स्टीफन कोंस्टेनटाइन (2015) के बाद तीसरे विदेशी कोच हो गए जिनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने यह खिताब जीता।

इसके अलावा स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री ने एक खास रिकॉर्ड भी बना लिया। कप्तान सुनील छेत्री ने 49वें मिनट में गोल करके लियोनेल मेसी के 80 इंटरनेशनल गोलों की बराबरी कर ली। सुनील छेत्री शुरू से ही अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत देश का ध्यान अपनी ओऱ आकर्षित करने में सफल रहे हैं। उनके इस तरह के काबिल-ए-तारीफ खेल के बाद अंतर्राष्ट्रीय मीडिया का भी ध्यान उनपर जरूर जाएगा।

Suggested News