PATNA : बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को यहां की राजनीति में जितनी गर्माहट देखने को मिली, लगभग वही हाल के यहां के तापमान में नजर आया। राज्य के नेताओं की तरह यहां का तापमान भी इस साल अब तक सबसे अधिक रहा। यहां पिछले 24 घंटे में सामान्य से तीन डिग्री अधिक तापमान रिकार्ड दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पटना का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बांका रहा सबसे गर्म जिला
मंगलवार को प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान 36 डिग्री करीब पहुंच गया। इनमें बांका का तापमान 35.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सिवान के जिरादेई में सबसे कम तापमान 15.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन चार दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। होली में तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने की बात कही जा रही है।
राजस्थानी चक्रवात के कारण बढ़ रहा तापमान
मौसम विभाग द्वारा लगातार बढ़ रहे तापमान का कारण राजस्थानी चक्रवात को बताया गया है। जिसका प्रभाव बिहार पर भी पड़ रहा है। मंगलवार की तरह बुधवार का भी मौसम गर्म रहेगा। मौसम में इस बदलाव का पूर्वानुमान हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही कर दिया था। होली में तपिश तेज होने की बात कही जा रही थी।
जिले अधिकतम न्यूनतम
पटना 34.8 18.1
गया 34.2 15.6
औरंगाबाद 35.8 16.5
भागलपुर 35.2 19.6
मोतिहारी 34.5 19.0
मुजफ्फरपुर 31.8 20.2
पूर्णिया 33.8 17.3
सुपौल 34.2 20.2