बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नहीं भाजपा के कई बड़े नेताओं पर हो सकता है हमला, सूचना के बाद सभी जिलों में अलर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नहीं भाजपा के कई बड़े नेताओं पर हो सकता है हमला, सूचना के बाद सभी जिलों में अलर्ट

DESK : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के निशाने पर हैं। लेकिन अब उनके साथ भाजपा के कई नेताओं पर हमले की आशंका जताई जा रही है। इनमें कुछ बिहार से भी जुड़े हैं।  इसका खुलासा खुफिया एजेंसी IB ने किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की सूचना के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट किया है।

वॉयस ऑफ खुरासान पत्रिका ने रक्त रंजित मोदी की तस्वीर लगाई

पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी लेटर के अनुसार, '@khorasandairy" ने टि्वटर पर भी 14 जुलाई को इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रान्त (ISKP) के कवर पेज को शेयर किया था। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाया गया है। वॉयस ऑफ खुरासान पत्रिका ने अपने नए एडिशन में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ हमले की बात को लिखा है। इस बात के सामने आने के बाद से सुरक्षा एजेंसियों के बीच हड़कंप मच गया है।

इन बातों को ध्यान में रख्ते हुए हुए पुलिस मुख्यालय की तरफ से बिहार में सभी जिलों के SSP और एसपी के साथ ही रेल पुलिस को सभी आवश्यक एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा और उसके उपाय पर पहले से फोकस करने को कहा गया है।

मुस्लिम युवाओं को उकसाने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, यह बात सामने आई है कि टेलीग्राम चैनल 'tearsofumma0 Pro-AQIS/AGH पर एक पोस्ट के जरिए अंसार गजावातुल हिन्द के नए अंतरिम कमांडर अमीर गाजी खालिद इब्राहिम ने भारतीय मुस्लिम युवाओं को उकसाने की कोशिश की है। अपने पोस्ट के जरिए उसने कहा है कि भारत के मुस्लिम युवाओं को समय पर एहसास होना चाहिए कि उनके दर्द और पीड़ा के लिए जिम्मेदार लोग सिर्फ गौ पुजारी नहीं हैं। उनके खिलाफ एक पूरी व्यवस्था लड़ रही है। इसमें भारत की ब्राह्मण सरकार, अदालतें और उनकी पुलिस और सेना शामिल हैं। भारत में रहने वाले मुसलमानों को जितनी जल्दी यह एहसास होगा कि उनके खिलाफ यह युद्ध सदियों पुराने युद्ध का हिस्सा है, उतनी ही जल्दी वे अपने दोस्तों और दुश्मनों के बीच अंतर करने में सक्षम" होंगे।

बिहार के इन नेताओं पर अधिक खतरा

बिहार में भाजपा के 17 सांसद हैं। इनमें गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं। ये दोनों ही नेता हिंदुत्व को लेकर मुखर रहे हैं। गिरिराज सिंह को भाजपा का फायर ब्रांड माना जाता है। सांसद व बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर भी कट्‌टरपंथियों को बयानों के जरिए अपने निशाने पर लेते रहे हैं। वहीं विधायकों में हरिभूषण ठाकुर बचौल, संजीव चौरसिया, संजय सिंह और पवन जायसवाल को भाजपा विधायकों में फायर ब्रांड माना जाता है। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह और अश्विनी चौबे को पहले से ही केंद्र सरकार ने Z श्रेणी की सुरक्षा दे रखी है। वहीं सांसद संजय जायसवाल और संजीव चौरसिया को केंद्र सरकार की तरफ से Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई।

बिहार पुलिस मुख्यालय ने जिस प्रकार सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है, उस पर रिटायर्ड IPS अमिताभ दास ने बताया कि अलर्ट मिलने के बाद जिले के SP अपने सभी SDPO, सर्किल इंस्पेक्टर और थानेदारों को एक आदेश जारी करते हैं। उन्हें अपने इलाके में प्रॉपर मॉनिटरिंग और पेट्रोलिंग करने का आदेश देते हैं। पुलिस के पास इतना फोर्स नहीं है कि हर एक को वो सुरक्षा गार्ड दे सके।


Suggested News