बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आत्महत्या नहीं, पद्मश्री विजेता ब्रिज किशोर दुबे की हुई है हत्या, बाथरूम में इस हालत में मिला था शव

आत्महत्या नहीं, पद्मश्री विजेता ब्रिज किशोर दुबे की हुई है हत्या, बाथरूम में इस हालत में मिला था शव

PATNA : बीते सोमवार को  केशरी नगर के स्थित अजंता कॉलोनी साहित्यकार और पद्मश्री विजेता ब्रिज किशोर दुबे की संदिग्ध हालत में शव एक फ्लैट के बाथरूम से बरामद किया गया। यह फ्लैट उनके रविंद्र कुमार मिश्रा का बताया जा रहा है। जहां वह रहने के लिए गए हुए थे। बाथरूम में शव मिलने के बाद जहां यह कहा जा रहा था कि उन्होंने आत्महत्या की है, वहीं अब उनकी हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। 

बंधे हुए पैर, सिर पानी में डूबा

जानकारी के मुताबिक बृज किशोर दुबे पटना के दीघा स्थित पोलसन रोड में रहते थे।वे अजंता कॉलोनी में स्थित अपने दोस्त रवींद्र कुमार मिश्रा के घर पर गए थे।उसी घर के बाथरूम से उनका शव सोमवार को मिला। जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक उनके पैर बंधे हुए थे और सिर पानी में डूबा हुआ था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है साहित्यकार की पानी में डूबोकर हत्या की गई है। उनका पैर कुर्सी पर है और सिर बाल्टी की ओर लुढका हुआ है। पुलिस ने शुरुआती जांच में मर्डर की आशंका जताई है।

बता दें कि बृज किशोर दुबे भोजपुरी के जाने-माने संगीतकार थे और राष्ट्रपति ने उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी कर चुके हैं। उनकी हत्या की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है।

फिलहाल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम को सबूत इकट्ठा करने के लिए मौके पर बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद मामले का खुलासा करेगी।

Suggested News