बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्टेशन डायरी अपडेट नहीं करना गांधी मैदान के थानाध्यक्ष को पड़ा महंगा, DGP के निर्देश पर SSP ने किया सस्पेंड

स्टेशन डायरी अपडेट नहीं करना गांधी मैदान के थानाध्यक्ष को पड़ा महंगा, DGP के निर्देश पर SSP ने किया सस्पेंड

पटना. बड़ी खबर पटना से आ रही है। बिहार के डीजीपी एसके सिंघल औचक निरीक्षण करने के लिए गांधी मैदान थाना पहुंचे। यहां उन्होंने पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो के साथ थाना का जायजा लिया। इस बीच स्टेशन डायरी अपडेट नहीं होने पर डीजीपी गुस्साए गये और उन्होंने एसपी को मौक पर ही थानाध्यक्ष को सस्पेंड करने के निर्देश दे दिये। इस पर पटना एसएसपी ने तुरंत गांधी मैदान थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया।

जानकारी के अनुसार बिहार के डीजीपी एसके सिंघल रामनवमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। इस दौरान वे गांधी मैदान थाना पहुंचे। यहां उन्होंने थाने का निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने पुलिस स्टेशन डायर अपडेट नहीं पाया, तो व नाराज हो गये। इसके बाद उन्होंने थानाध्यक्ष को फटकार लगयी और एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो को सस्पेंड करने के निर्देश दे दिये। इस पर एसएसपी ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया।

बता दें कि रामनवमी, यातायात, अतिक्रमण समेत अन्य मुद्दे को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त है। इसको लेकर लगातार शीर्ष अधिकारियों की बैठक भी हो रही है। इसी बीच बिहार के डीजीपी ने रामनवमी को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।

Suggested News