बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उप चुनाव की अधिसूचना जारी, आज शुरू हुआ नामांकन

मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उप चुनाव की अधिसूचना जारी, आज शुरू हुआ नामांकन

पटना. बिहार विधानसभा की दो खाली सीटों पर उप चुनाव के लिए शुक्रवार से अधिसूचना जारी हो गई है। इसी के साथ चुनाव लड़ने के इच्‍छुक उम्‍मीदवार अपना नामांकन पत्र भी आज से दाखिल कर सकते हैं। गोपालगंज और मोकामा सीटों के लिए उप चुनाव के लिए प्रत्याशी 14 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 15 अक्टूबर को स्क्रूटनी की तिथि निर्धारित की गई है। 17 अक्टूबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। तीन नवंबर को दोनों सीटों पर मतदान होना है। वहीं, छह नवंबर को मतगणना होगी। 

गौरतलब है कि गोपालगंज  सीट पर 2020 में भाजपा के उम्मीदवार सुभाष सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्हें नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में सहकारिता विभाग के मंत्री का पद भी सौंपा गया। लेकिन, मंत्री बनने के बाद तेजी से उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा उन्हें इलाज के लिए दिल्ली जाना पड़ा। वहां लंबे समय तक उनका इलाज हुआ, परंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका। गोपालगंज सीट सुभाष सिंह के निधन के बाद से खाली हैं। वहीं दूसरी तरफ, मोकामा सीट पर राजद उम्मीदवार अनंत सिंह ने जीते थे। लेकिन अवैध तरीके से  एके-47 रखने के आरोप में कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की कारावास की सजा सुनाई। इस वजह से उनकी सदस्यता रद्द हो गई। इसके बाद से मोकामा सीट भी खाली है। अब इन्हीं दो सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है। 


दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर : राजद और भाजपा के कब्जे वाली इन दो सीटों पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। राजद और भाजपा दोनों  सीटों पर अपने पुराने विजयी विधायकों की पत्नियों को टिकट देकर सहानुभूति वोटों को अपने पाले में करने का दांव खेल सकती है । राजद मोकामा सीट पर अनंत सिंह की पत्‍नी नीलम सिंह को, तो भाजपा गोपालगंज सीट पर सुबाष सिंह की पत्‍नी को टिकट दे सकती है। हांलाकि अभी कुछ तय नहीं हुआ है। टिकट की चाह में कई नेता विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं की परिक्रमा में लगे हुए हैं। 

Suggested News