बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : कुख्यात नक्सली बसंत प्रसाद चढ़ा पुलिस के हत्थे, पोकलेन मशीन जलाने के साथ लेवी मांगने का आरोप

BIHAR NEWS : कुख्यात नक्सली बसंत प्रसाद चढ़ा पुलिस के हत्थे, पोकलेन मशीन जलाने के साथ लेवी मांगने का आरोप

GAYA : 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गया के कार्यवाहक कमांडेंट के आदेशानुसार ई समवाय बिबिपेसरा, डोभी थाना और धनगई के संयुक्त अभियान में वांछित नक्सली बसंत प्रसाद को पकड़ने में सफलता मिली है। सशस्त्र सीमा बल ई कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया की वाहिनी मुख्यालय से हमें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की वांछित नक्सली डोभी होते हुए गया जाने वाला है। 

इसी गुप्त सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल की स्मॉल एक्शन टीम, डोभी थाना एवं धनगई के संयुक्त अभियान में डोभी बाजार एन एच 2 के समीप नक्सली को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि नक्सली किशोरी प्रसाद महतो के 40 वर्षीय पुत्र बसंत प्रसाद सोनपुरा गांव के डुमरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। 

बताया जा रहा है की गिरफ्तार नक्सली बाराचट्टी थाना अंतर्गत शिवगंज पुल निर्माण कार्य में ठेकेदार से लेवी मांगने, पोकलेन मशीन को जलाने की घटना में शामिल था। वहीँ धनगाई थाने में वांछित नक्सल अभियुक्त था। इसके अतिरिक्त पूर्व में भी कई नक्सल मुकदमे में डुमरिया एवं इमामगंज थाने से जेल जा चुका है। गौरतलब है की आए दिन नक्सली घटनाओं में तेजी आई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां काफी सतर्क है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News