बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुख्यात ठाकुर यादव गिरफ्तार, हत्या समेत कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

कुख्यात ठाकुर यादव गिरफ्तार, हत्या समेत कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

ARA : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या, लुट, अपहरण समेत कई जघंय मामलों में फरार कुख्यात ठाकुर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। 

ठाकुर यादव की गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के भलूहीपुर गांव से हुई है। वह अपने बहन के घर छुपा हुआ था। 

कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि ठाकुर यादव आरा नगर थाना क्षेत्र के भलूहीपुर गांव में अपनी बहन के घर में छिप कर बैठा है। उक्त सूचना के आधार गांव में छापेमारी की गई और उसे बहन के घर से गिरफ्तार किया गया।  

थानाध्यक्ष ने बताया कि ठाकुर यादव सरैया गांव निवासी लालजी नट हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपित भी है। वहीं कृष्णागढ़ थाने में अपहरण, लूट, डकैती और चोरी के करीब दस मामले दर्ज हैं। साथ ही जिले के अन्य थानों में भी कई मामले दर्ज हैं।

बता दें कुछ महीने पहले ही सरैया गांव निवासी लालजी नट का अपहरण कर जलाकर मार डाला गया था। लालजी नट हत्याकांड का ठाकुर यादव मुख्य आरोपित है। मामले में पुलिस ने ठाकुर यादव के घर की कुर्की-जब्ती की भी कार्रवाई की थी।

Suggested News