बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब अशोक चौधरी ने भी कहा-आनंद किशोर हैं निकम्मे, बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया

अब अशोक चौधरी ने भी कहा-आनंद किशोर हैं निकम्मे, बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया

PATNA : इंटर रिजल्ट  में गड़बड़ी को लेकर बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर पर अब पूर्व शिक्षा मंत्री और जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने भी सीधा हमला बोल दिया है। चौधरी ने कहा है कि आनंद किशोर बातें बना रहे हैं। वे ईमानदारी का ढोंग रचा रहे है और लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो गया है।

आनंद किशोर ज़िम्मेवार

अशोक चौधरी ने कहा कि इंटर परीक्षा देने वाले बिहार के हज़ारों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो गया है। परेशान छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। बोर्ड के कारनामें को लेकर सरकार की बदनामी हो रही है। चौधरी ने कहा आनंद किशोर बोर्ड को संभाल नही पा रहे हैं।

NOW-ASHOK-CHAUDHARY-SAID-ANAND-KISHORE-WORTHLESS-RUINED-CHILDREN-FUTURE2.jpg

बोर्ड में नही रही पारदर्शिता

अशोक चौधरी ने कहा बीएसईबी में आनंद किशोर मनमर्जी चलाते है। बोर्ड में पारदर्शिता का अभाव है। आनंद किशोर ईमानदार और कर्मठ होने का ढोंग रचते हैं। चौधरी ने सवाल किया कि आखिर बच्चे हर बार क्यों परेशान हो रहे हैं?

तेजस्वी ने भी बोला था हमला

 इससे पहले  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर हमला बोलते हुए कहा कि रिजल्ट में लगातार गड़बड़ी हो रही है, परेशान छात्र सड़क पर हैं। लेकिन सरकार जिम्मेवार अधिकारी पर कार्रवाई नही कर रही है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बोर्ड अध्यक्ष नीतीश के चहेते अधिकारी हैं इसलिए उन पर कार्रवाई नही हो रही है।

 

Suggested News