बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब बिहार में 28 दिसम्बर से नहीं होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, पार्टी ने इस वजह से लिया बदलाव का फैसला

अब बिहार में 28 दिसम्बर से नहीं होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, पार्टी ने इस वजह से लिया बदलाव का फैसला

पटना. बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब 28 दिसम्बर से नहीं शुरू होगी. कांग्रेस ने बिहार में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव कर दिया है. इसके अनुसार अब यात्रा को लेकर नए सिरे से तारीख की घोषणा की गई है. बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब 5 जनवरी 2023 से शुरू होगी. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बांका से भारत जोड़ो यात्रा को रवाना करेंगे.

पहले 28 दिसंबर से सूबे में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने वाली थी. लेकिन इसके कार्यक्रम में नए सिरे से बदलाव कर अब इसे 5 जनवरी से बांका से ही शुरू किया जाएगा. यह यात्रा बिहार के कई जिलों से गुजरेगी. यात्रा के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होंगे. 

गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई है. यह कश्मीर तक जाएगी. यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि से गुजर चुकी है. अब यह यात्रा दिल्ली में पहुंच रही है. उसके बाद फिर यह उत्तर भारत के अन्य राज्यों से होते हुए कश्मीर जाएगी. 

वहीं बिहार में इस यात्रा के दौरान कांग्रेस के राज्य के सभी बड़े नेता शामिल होंगे. नए प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने इसके लिए विशेष योजना बनाई है जिससे यात्रा सफल हो. 


Suggested News