बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब कांग्रेस भी शुरू करेगी जनसंपर्क अभियान, बिहार के गांव- गांव तक जाएंगे पार्टी के नेता

अब कांग्रेस भी शुरू करेगी जनसंपर्क अभियान, बिहार के गांव- गांव तक जाएंगे पार्टी के नेता

PATNA : बिहार कांग्रेस विभाग जनसंपर्क अभियान शुरू करने वाली है। इसके तहत छोटे से लेकर बड़े नेता गांव-गांव जाएंगे। छठ के तुरंत बाद प्रदेश कांग्रेस जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेगी। इस अभियान की पहुंच गांव तक होगी।

इसे भी पढ़े : बिहार के सीएम नीतीश कुमार दूसरी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का संभालेंगे पद, बुधवार को होगी ताजपोशी

पार्टी के नेता बिहार के गांव-गांव तक जाएंगे और भाजपा जेडीयू की नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगे। लोकसभा चुनाव और फिर पिछले दिनों विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के पश्चात अब एक बार फिर से अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है।

इसी कड़ी में पार्टी के नेता अब गांव की ओर रुख करेंगे और लोगों को बिहार सरकार की खामियां गिनाएंगे। इसके साथ ही पार्टी सदस्यता अभियान भी शुरू करने वाली है। पहले यह अभियान 2 अक्टूबर से शुरू होना था, लेकिन उपचुनाव के कारण यह मुहिम आरंभ नहीं हो सकी। छठ के बाद यह अभियान आरंभ होगा।

इसे भी पढ़े : खुशखबरी : पटना के जल जमाव पीड़ितों को बीमा का लाभ दिलाने को लेकर सरकार ने की बड़ी पहल

पार्टी की प्रदेश इकाई सोनिया गांधी द्वारा सुझाए गए कार्यक्रमों को भी अगले माह से अमल शुरू करेगी। प्रदेश कांग्रेस जिला स्तर पर संगोष्ठी से आयोजन करेगी ताकि कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों की जानकारी हो सके।

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट 

Suggested News