बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब बिहार में भी आन्दोलन करेंगे किसान नेता राकेश टिकैत, बंद पड़ी मंडियों को फिर से बहाल करने की होगी मांग

अब बिहार में भी आन्दोलन करेंगे किसान नेता राकेश टिकैत, बंद पड़ी मंडियों को फिर से बहाल करने की होगी मांग

KHAGARIA : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बिहार प्रवास के दौरान आज खगड़िया में कहा कि MSP को लेकर केंद्र सरकार के द्वारा बनाई गई कमिटी का वह बहिष्कार करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के एक भी प्रतिनिधि कमिटी के बैठक में शामिल नहीं होंगे। 


टिकैत ने कहा की कमिटी में जो अधिकारी है। वह निरस्त तीन कृषि कानून के पक्षधर थे। काला कानून के समर्थन में लेख से लेकर किताब तक लिखे है। इसलिए कमिटी का बहिष्कार किया जाएगा। 

उन्होंने कहा की जब हम जानते हैं की वहां जाने पर सजा मिलेगी तो उसपर साइन करने क्यों जाए। एमएसपी गारंटी कानून संसद बननी चाहिए। उसे प्रभावी रूप से लागू करने के लिए कमिटी बननी चाहिए। 

टिकैत ने कहा कि बिहार के किसानों के साथ शोषण हो रहा है। मण्डी बन्द है, चकबन्दी की व्यवस्था नहीं है। चकबंदी होने से सुखाड़ होने पर लोगों को राहत मिल जाती है। किसान एक जगह बिजली का कनेक्शन ले लेंगे और खेत की सिंचाई हो सकेगी। किसानों को MSP का लाभ नहीं मिलता है। लिहाजा किसानों की समस्या को लेकर बिहार में जल्द बड़ा आंदोलन होगा।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News