बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब बिहार में कानून के डंडे से नहीं, गांधी के उपदेशों से होगा भ्रष्टाचार का खात्मा !

अब बिहार में कानून के डंडे से नहीं, गांधी के उपदेशों से होगा भ्रष्टाचार का खात्मा !

PATNA :  अब बिहार में कानून के डंडे से नहीं, बल्कि गांधी के उपदेशों से होगा भ्रष्टाचार का खात्मा। नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि गांधी जी ने के जिन 7 सामाजिक पापों से दूर रहने की सीख दी थी, वह आज भी प्रासंगिक है। गांधी जयंती के मौके पर सीएम ने मंच से ही मुख्य सचिव को आदेश दिया कि थाना लेकर सचिवालय, पुलिस मुख्यालय और सभी सरकारी कार्यालयों में गांधी जी की उस सीख को पोस्टर के जरिये प्रदर्शित किया जाए।  

गांधी ने बताया था 7 सामाजिक पाप के बारे में

गांधी जी ने 7 घनघोर पाप बताये थे - सिद्धांत के बिना राजनीति, चरित्र के बिना ज्ञान, अंतर्आत्मा के बिना सुख, नैतिकता के बिना व्यापार, मानवता के बिना विज्ञान, त्याग के बिना पूजा, काम के बिना धन। सीएम ने कहा कि सीख के पोस्टर में यह भी लगवाइए - जरूरत को पूरा किया जा सकता है लेकिन लालच को नहीं। नीतीश कुमार ने कहा कि गांधी जी की इस सीख को पोस्टर के जरिये सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में प्रदर्शित किया जाए ताकि कामकाज में पारदर्शिता और ईमानदारी आ सके। यानी नीतीश कुमार गांधी जी सात महापाप के उपदेश से भ्रष्टाचार को रोकने की कोशिश करेंगे।

सीएम ने दिलाया संकल्प

नीतीश कुमार ने कहा कि बापू के सपनों का भारत बनाना है तो शराब नहीं पीने, दहेज को रोकने, बाल विवाह को रोकने का संकल्प लेना होगा। सीएम ने कहा कि दहेज लेने वालों की शादी में नहीं जाएं। सभागार में मौजूद करीब सात हजार लोगों को इस संबंध में सीएम ने संकल्प भी दिलाया।

बापू टावर का शिलान्यास

गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने गांधी की जीवनी पर आधारित बापू टावर का शिलान्यास किया। सात एकड़ में बनने वाले छह मंजिला बापू टावर में गांधी की सम्पूर्ण जीवनी अंकित रहेगी। साथ ही सीएम ने बिहार के  मुजफ्फरपुर, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण में बापू से जुड़े 9 ऐतिहासिक स्थलों पर गांधी प्रतिमा का रिमोट से अनावरण किया। उन्होंने कहा कि अगले दो सालों तक बिहार में महात्मा गांधी से जुड़े कार्यक्रम चलते रहेंगे।

Suggested News