बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब सासाराम में भी रुकेगी जसीडीह-पुणे वीकली एक्सप्रेस, भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारियल फोड़कर गाड़ी का किया स्वागत

अब सासाराम में भी रुकेगी जसीडीह-पुणे वीकली एक्सप्रेस, भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारियल फोड़कर गाड़ी का किया स्वागत

SASARAM : कोरोना काल में कई ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है। लेकिन धीरे धीरे अब ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो रहा है। इसी कड़ी में जसीडीह-पुणे वीकली एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गयी है। सासाराम रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जसीडीह-पुणे वीकली एक्सप्रेस ट्रेन का स्वागत किया। बता दें कि इस ट्रेन की परिचालन आज से ही शुरु हुई है। जो जसीडीह, धनबाद, गया, नवादा, सासाराम, मुगलसराय होते हुए महाराष्ट्र के पुणे तक जाएगी। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज सासाराम स्टेशन पर इस ट्रेन का स्वागत किया। साथ ही ट्रेन के ड्राइवर को माला पहनाकर उन्हें मिठाइयां भी खिलाई। भाजपा कार्यकर्ता राधामोहन पांडे ने नारियल फोड़कर ट्रेन का स्वागत किया। साथ ही उसे आगे के लिए रवाना भी किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद छेदी पासवान के लिए जमकर नारेबाजी की। 

वहीँ कार्यकर्ताओं ने कहा की अभी इस विकली गाडी की शुरुआत की गयी है। लेकिन इसका ठहराव सासाराम स्टेशन पर नहीं था। लेकिन छेदी पासवान के अथक प्रयास से इसका ठहराव हो गया है। इससे देवघर और दूसरी जगह जानेवाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News