बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

टेक Trick: स्मार्टफोन बंद करके भी सुन सकते हैं यूट्यूब पर गाना

टेक Trick: स्मार्टफोन बंद करके भी सुन सकते हैं यूट्यूब पर गाना

N4N Desk: टेक्नोलॉजी में हम एडवांस है लेकिन रियल में एडवांस तब होंगे जब स्मार्टफोन बंद करके भी YouTube पर गाना सुना जा सके. हम आपको एक ऐसा ट्रिक बताने वाले है जिससे आप टेक एडवांस हो जायेंगे और स्मार्टफोन बंद करके भी गाना सुन सकते हैं. दरअसल Youtube पर कोई भी गाना सुनने के लिए आपको न चाहते हुए भी वीडियो देखना पड़ता है। हालांकि Youtube ने इसके लिए साल 2015 में Youtube Red लॉन्च किया था जिसे अब YouTube Premium कहा जाता है। YouTube Premium पर आप वीडियो को स्मार्टफोन के बैकग्राउंड पर चला सकते हैं। लेकिन यहां भी दो परेशानियां है, पहला कि YouTube Premium एक पेड सुविधा है जिसके इस्तेमाल के लिए आपको शुल्क देना पड़गा। वहीं, दूसरा कि YouTube Premium की सुविधा भारत में नहीं मिलती है।


इन ट्रिक्स की मदद से आप अपने स्मार्टफोन पर YouTube से गाने सुन सकते हैं और वीडियो फोन के बैकग्राउंड में चलता रहेगा।

Step 1: Google Play Store पर जाकर Mozilla Firefox ऐप डाउनलोड करें।

Step 2: Mozilla Firefox ऐप के इंस्टॉल होने के बाद इस पर YouTube को चलाएं। ध्यान रहे कि YouTube को ब्राउजर पर चलाना है न कि YouTube ऐप पर।

Step 3: अब अपनी पसंद के किसी भी वीडियो को YouTube पर चलाएं।

Step 4: एक बार वीडियो के चलने पर फोन के बैक बटन या फिर फोन की स्क्रीन को ऑफ कर दें। वीडियो फोन के बैकग्राउंड में बिना रूके चलता रहेगा और स्क्रीन को बंद करके भी गाने का मजा उठा सकेंगे। यहां ध्यान जरूरी है कि यह ट्रिक केवल एंड्रॉइड फोन्स के लिए है। यह ट्रिक iPhones पर काम नहीं करेगी।


Suggested News