बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब पलटूराम से भटकूराम बने नीतीश, नित्यानंद राय का ऐलान, विकास में बाधक बने तो ईंट से ईंट बजा दूंगा

अब पलटूराम से भटकूराम बने नीतीश, नित्यानंद राय का ऐलान, विकास में बाधक बने तो ईंट से ईंट बजा दूंगा

पटना. नीतीश कुमार के बिहार एनडीए से निकलने के बाद भजापा नेता हमलावर हो गये हैं। पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश पर धोखा देने का आरोप लगाया है। अब केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नित्यानंद राय ने नीतीश का नया सियासी नामकरण किया है। नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार को भटकूराम नाम दिया है। साथ ही उन्होंने नीतीश को चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार के विकास में बाधक बनने वाले नीतीश कुमार को ईंट से ईंट बजा देंगे। 

इससे पहले 2017 में राजद से गठबंधन तोड़ने के बाद राजद सुप्रीम लालू यादव ने नीतीश कुमार को पलटू राम कहा था। अब 2022 में भाजपा का साथ छोड़ने के बाद नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार को भटकूराम, कुर्सी लोलुप, भ्रष्टाचारी से समझौता करने वाला भटकू और जनता से धोखा देने वाल नाम दिया है। इस दौरान नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार पर जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया है।

पिछले कई दिनों से बिहार में सियासी ऊआपोह की स्थिति थी, जिसका आज खत्म हो गया है। आखिरकार मंगलवार को नीतीश कुमार ने एनडीए से अलग होने का फैसला ले लिया। नीतीश ने भाजपा को झटका देते हुए राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया। अब वे महागठबंधन का हिस्सा बन गये हैं। जल्द ही नीतीश के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बन जाएगी, इसका आधारशिला रख दिया गया है।


Suggested News