बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब पालतू जानवरों को साथ ले कर सकेंगे रेल यात्रा, रेलवे ने दी अनुमति

अब पालतू जानवरों को साथ ले कर सकेंगे रेल यात्रा, रेलवे ने दी अनुमति

N4N DESK : कई लोग जानवरों से बेहद प्यार करते हैं। लोग इन्हें पालतू बनाकर अपने घरों में रखते हैं। लेकिन बड़ी समस्या तब उत्पन्न हो जाती है। जब घर के सभी सदस्यों को कुछ दिन के लिए कहीं बाहर जाना होता है। यह भी देखने को मिलता है की लोग अगर कही घुमने जाते है तो वह उन्हें अपने साथ ले जाना चाहते है। लेकिन ट्रेन में इस चीज़ की सुविधा न होने के कारण वह उन्हें साथ नहीं ले जा पाते है। ऐसे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अगर वह अपने पालतू जानवर जैसे कुत्ता और बिल्ली आदि को अपने साथ रेल यात्रा पर ले जाना चाहते हैं तो अब उन्हें इस बारे में सोचने की जरूरत नहीं। अब वह देश के किसी भी कोने में अपने पालतू जानवर को साथ लेकर रेल यात्रा कर सकते हैं। बता दे की पालतू जानवरों की यात्रा के लिए अति आधुनिक नए कोच लिंकहाफ मैन बुश (एलएचबी) से चलने वाली ट्रेनों के ब्रेक वान (गार्ड यान) में भी डॉग बाक्स की सुविधा मिलने लगी है।

अभी जिन ट्रेनों की रेक में एक ही पावर कार लगायी जा रही है। उनके ब्रेक वान में ही डॉग बाक्स की सुविधा भी मिल रही है। आपको बता दे की शुरू शुरू में एलएचबी कोच वाली ट्रेनों की रेक में दो पावर कार लगने से ब्रेक वान में डॉग बाक्स की सुविधा बंद हो गई थी। इस फैसले ने लोगों को बहुत हताश कर दिया था। बाद में  इसको लेकर रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई थी। लोग चाहकर भी अपने पालतू जानवरों को साथ नहीं ले जा पा रहे थे। हालांकि, एसी फर्स्ट में यात्रा करने वाले लोगों को यह सुविधा उसके बाद भी दी जा रही थी। लेकिन पूरा कूपे बुक होने की अनिवार्यता के चलते लोग पालतू को नहीं ले जा पा रहे थे।


ख़बरों की माने तो भारतीय रेलवे स्तर पर सिर्फ एलएचबी कोचों का ही निर्माण हो रहा है। ट्रेनों में भी यही कोच लग रहे हैं, पुराने कोच हटने लगे हैं। डॉग बाक्स की सुविधा अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही है। लेकिन आज के ज़माने में भी लोग इतने पीछे चल रहे है की इस सुविधा का लाभ वह नहीं उठा पा रहे हैं। 

अब आपको बताते है की कैसे होती है पालतू जानवरों को लाने की बुकिंग। इसकी बुकिंग पार्सल घर में करायी जाती है। साथ ही ब्रेक वन के डॉग बॉक्स के लिए 40 किलोग्राम के रेट से किराया लगता है। एसी फर्स्ट के कूपे में भी बुकिंग होती है बुकिंग 60 किलोग्राम सामान के रेट के आधार पर लगाया किराया जाता है। बुकिंग के लिए यात्री को टिकट, आधार कार्ड व जानवर का वेक्सिनेशन कार्ड दिखलाना अनिवार्य होता है। 

प्रेरणा शर्मा की रिपोर्ट

Suggested News