बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब राम विलास पासवान लड़ेंगे ऊंची जाति के गरीबों की लड़ाई

 अब राम विलास पासवान लड़ेंगे ऊंची जाति के गरीबों की लड़ाई

PATNA :  रामविलास पासवान अब सवर्णों के आरक्षण की लड़ाई लड़ेंगे। आज उन्होंने पटना में इस बात का एलान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि 6 सितम्बर को बुलाये गये भारत बंद को विपक्षी दलों का समर्थन हासिल था। कांग्रेस तो आज गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने की बात कह रही है मैं तो 15 फीसदी आरक्षण देने की बात कब से कह रहा हूं।

पासवान लड़ेंगे गरीब सवर्णों की लड़ाई

राम विलास पासवान ने कहा कि इतिहास में कई ऐसे सवर्ण हुए हैं जिन्होंने अनुसूचित जाति के हक की लड़ाई लड़ी है। भगवान बुद्ध, स्वामी दयानंद सरस्वती, स्वामी विवेकानंद, वी पी सिंह जैसे प्रबुद्ध लोगों ने इस वर्ग के लिए बहुत कुछ किया। अनुसूचित जाति के बहुत कम नेता हुए जिन्होंने अपने हक के लिए आवाज उठायी। अब मैं भी सवर्णों की लड़ाई लड़ूंगा। सभी वर्गों को आबादी के हिसाब से हक मिलना चाहिए। ऊंची जाति में जो गरीब लोग हैं उनको 15 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए। कांग्रेस जब सत्ता में थी तब उसे ऊंची जांति के बारे में कुछ ख्याल नहीं आया। अब वह 10 फीसदी आरक्षण देने की बात कर रही है।

सवर्णों के भारत बंद को विपक्षी दलों का समर्थन

रामविलास पासवान ने आरोप लगाया कि सवर्णों के भारत बंद को विपक्षी दलों ने समर्थन दिया था। उन्होंने कहा कि कुछ संगठन बिना राजनीतिक दलों के समर्थन पूरे भारत में बंद नहीं बुला सकते।   नरेन्द्र मोदी की सरकार ने एससी-एसटी कानून में कुछ भी नया नहीं किया। जो 29 साल पहले लागू किया गया था उसी को फिर बहाल किया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विपक्षी दलों ने राजनीति शुरू कर दी। नरेन्द्र मोदी की सरकार ने एससी- एसटी के पुराने कानून को बहाल कर के विपक्षी दलों का बोलती बंद कर दी। अब विपक्षी दल इस आंदोलन को हवा दे रहे हैं।

Suggested News