बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब सुशील मोदी बोले : नीतीश कुमार 2025 तक हैं मुख्यमंत्री, कार्यकाल पूरा करेगी सरकार

अब सुशील मोदी बोले : नीतीश कुमार 2025 तक हैं मुख्यमंत्री, कार्यकाल पूरा करेगी सरकार

पटना. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने 2025 तक जनादेश दिया है। नीतीश कुमार 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। वहीं उन्होंने विपक्ष पर राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने का आरोप लगया और कहा कि विपक्ष हताश हो गया है। बता दें कि रविवार को जदयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने कहा था कि बिहार में 2025 तक सीएम का पद खाली नहीं है। 2020 के चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को बिहार की जनता ने बहुमत दिया था।

सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, जब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि बिहार में एनडीए सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही कार्यकाल पूरा करेगी, तब भी यह झूठ फैलाते रहना थेथरोलाजी है कि भाजपा बीच में ही अपना मुख्यमंत्री बनवाना चाहती है। मुख्यमंत्री को लेकर निराधार अटकलबाजी जारी रखना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस शरारत का कुछ असर विधानसभा के बोचहां उपचुनाव पर भी पड़ा होगा।'

'बिहार विधानसभा का 2020 का चुनाव एनडीए ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट मांगते हुए लड़ा था। लोगों ने इस पर भरोसा किया। जब एनडीए को नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करने का जनादेश 2025  तक के लिए है, तब किसी किंतु-परंतु के साथ बीच में बदलाव का कोई सवाल ही नहीं है।' 

'विपक्ष के पास नीतीश सरकार के विरुद्ध न कोई ठोस मुद्दा है, न सदन में संख्या बल है और न लालू-राबड़ी राज की विफलताओं के कारण उनके पास आलोचना का कोई नैतिक बल ही है। ऐसे में वे नीतीश कुमार के पद से हटने की तरह-तरह की बेततुकी अटकलों को हवा देकर सिर्फ राजनीतिक अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं।'

Suggested News