बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब भोजपुरी गायिकाओं में बढ़ा विवाद, देवी ने नेहा सिंह को दी नसीहत - ज्यादा राजनीति करेगी तो खत्म हो जाएगा करियर

अब भोजपुरी गायिकाओं में बढ़ा विवाद, देवी ने नेहा सिंह को दी नसीहत - ज्यादा राजनीति करेगी तो खत्म हो जाएगा करियर

BHAGALPUR : भोजपुरी गायकों की लोकप्रियता पिछले कुछ साल में तेजी से बढ़ी है। लेकिन इस कामयाबी के साथ इन गायकों के बीच आपसी लड़ाई भी सामने आई है। पिछले दिनों भोजपुरी गायक पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच जमकर जुबानी जंग हुई थी। अब यह जंग भोजपुरी गायिकाओं के बीच भी शुरू हो गई है। जिसकी शुरुआत की है लोकप्रिय भोजपुरी गायिका देवी ने और उनके निशाने पर है गायिका नेहा सिंह राठौर। जिसके लिए देवी ने साफ कहा है कि जिस रास्ते वह जा रही है, उस रास्ते में उनका करियर खत्म होने में देर नहीं लगेगा।

भागलपुर भागलपुर के सबौर के भिट्ठी जोड़ा शिवलिंग परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची देवी ने कहा कि प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नेहा सिंह राठौर प्रतिभा की धनी हैं। अभी-अभी जन्म ली हैं। उन्हें राजनीति से दूर रहना चाहिए। वर्ना उनका करियर खत्म हो जाएगा। नेहा का इशारा यूपी चुनाव की तरफ था। 

गौरतलब है बिहार चुनाव के दौरान नेहा सिंह राठौर ने अपने गाने बिहार में का बा से नीतीश सरकार की जमकर आलोचना की थी। राजद ने उनके गानों का प्रयोग अपने प्रचार के दौरान किया। जिससे नेहा बिहार में लोकप्रिय गायिकाओं में शुमार होने लगी। वहीं अब नेहा ने यूपी चुनाव में भी ऐसे ही गाने से योगी सरकार के खिलाफ जमकर निशानेबाजी की। विपक्ष ने जहां उन्हें और उनके गीतों को प्रमोट किया तो वहीं सत्ता समर्थकों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

अब देखना यह है कि देवी की नसीहत को नेहा सिंह कितना गंभीरता से लेती हैं या उनके नसीहत पर अपना जवाब देती हैं।


Suggested News