बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की उड़ी मौत की खबर, खेल मंत्री ने कहा - झूठी अफवाह मत फैलाइए

अब फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की उड़ी मौत की खबर, खेल मंत्री ने कहा  - झूठी अफवाह मत फैलाइए

NEW DELHI : पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बड़ी हस्तियों की झूठी मौत की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। जिनमें अभिनेता परेश रावल, गैंगस्टर छोटा राजन सहित कई दूसरे नाम शामिल हैं। अब इस लिस्ट भारत के भारत के फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की मौत की खबर भी जुड़ गई है। शनिवार को उनकी मौत की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई। लोग उन्हें श्रद्धांजली भी देने लगे। बाद में अस्पताल से उनकी तस्वीर जारी इन खबरों को झूठा बताया गया। खेल मंत्री किरन रिजिजू ने भी अफवाहों को खारिज करते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की। 

रिजिजू ने ट्वीट किया, ‘कृपया इस महान ऐथलीट और भारत की शान मिल्खा सिंह के बारे में गलत खबरें मत चलाइये और अफवाहें मत फैलाइये। उनकी हालत स्थिर है और उनकी जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं। वहीं पीजीआईएमईआर के आधिकारिक प्रवक्ता प्रो. अशोक कुमार ने बयान में कहा, ‘कोविड-19 के कारण बीमार फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को तीन जून से पीजीआईएमईआर के एनएचई ब्लॉक के आईसीयू में भर्ती किया गया।’ उन्होंने कहा, ‘उनके चिकित्सीय मानकों के आधार पर उनकी हालत कल की तुलना में आज पांच जून को बेहतर है।’ अस्पताल ने कहा कि वह शुक्रवार की तुलना में बेहतर और स्थिर हैं। मिल्खा अब भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं जिनके स्वास्थ्य की निगरानी तीन डॉक्टरों की टीम रख रही है।


मिल्खा की 82 वर्षीय पत्नी निर्मल फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में है जिन्हें पति के संक्रमित होने के कुछ दिन बाद कोविड-19 की पुष्टि हुई। मिल्खा के बेटे और मशहूर गोल्फर जीव 22 मई को दुबई से चंडीगढ़ के आ गये थे जबकि अमेरिका में डॉक्टर उनकी बड़ी बहन मोना मिल्खा सिंह भी कुछ दिन पहले यहां पहुंच चुकी हैं। मिल्खा सिंह भारत से बड़े एथलीट में शामिल रहे हैं। उन्होंने एशियाई खेलों के चार बार के स्वर्ण पदक और राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन मिल्खा सिंह 1960 रोम ओलंपिक में 400 मीटर के फाइनल में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गये थे।

Suggested News