बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : दिल्ली हिंसा को नियंत्रित करेंगे एनएसए, जिम्मेवारी मिलते ही एक्शन में अजित डोभाल

बड़ी खबर : दिल्ली हिंसा को नियंत्रित करेंगे एनएसए, जिम्मेवारी मिलते ही एक्शन में अजित डोभाल

News4nation desk : नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बिगड़े हालत को अब एनएसए अजित डोभाल नियंत्रित करेंगे। अजित डोभाल को दिल्ली हिंसा को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वह प्रधानमंत्री और कैबिनेट को दिल्ली के हालात के बारे में जानकारी देंगे। 

जिम्मेवारी मिलते ही एक्शन में डोभाल

जिम्मेवारी मिलते ही डोभाल एक्सन में है। एनएसए डोभाल मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे सीलमपुर स्थित नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी कार्यालय पहुंचे। यहां पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।
 
डोभाल ने इलाके में मौजूदा हालात के बारे में पुलिस से जानकारी ली। उन्होंने करीब एक घंटे अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विशेष कमिश्नर सतीश गोलचा समेत कई अधिकारी शामिल हुए।

प्रभावित इलाकों का रात में किया दौरा

बैठक के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपनी गाड़ी से सीलमपुर, भजनपुरा, मौजपुर, यमुना विहार जैसे हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। वहीं डोभाल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब राजधानी में कानून व्यवस्था की कोई कमी नहीं होगी। पर्याप्त संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस को स्थिति नियंत्रण के लिए खुली छूट दे दी गई है।

अबतक 20 लोगों की गई है जान
 
बता दें नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर दिल्ली के कई इलाकों में हिंसा और प्रदर्शन का दौर चल रहा है। हिंसा में एक हेड कांस्टेबल समेत अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 186 लोग घायल हैं।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में मंगलवार को फिर हिंसा भड़क गई, जहां उपद्रवियों ने पथराव किया, दुकानों में तोड़फोड़, फायरिंग और आगजनी की। कई इलाकों में हालात बेकाबू हो गए, जिसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया।
 
 
 

Suggested News