बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एनएसएमसीएच ने हासिल किया एक और उपलब्धि, मरीज के Necrotizing Pancreatitis का किया सफल ऑपरेशन

एनएसएमसीएच ने हासिल किया एक और उपलब्धि, मरीज के Necrotizing Pancreatitis का किया सफल ऑपरेशन

PATNA :आज के इस आधुनिक दौर में तरह-तरह की बीमारियां जन्म ले रही हैं जिनसे हम अनजान रहते हैं। बाद में वह बीमारी गंभीर रूप ले लेती है। जिनका इलाज कराना मुश्किल हो जाता है और हमारे लिए समस्या उत्पन्न कर देती है।

मामला पटना से सटे बिहटा का है जहां के वीरेंद्र राय जिनकी उम्र 60 वर्ष है। वह कई सालों से पेट की समस्या से परेशान थे। पटना स्थित सभी अच्छे अच्छे अस्पतालों में इलाज करवा चुके थे। लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल रही थी। उसके बाद वह बिहटा स्थित एनएसएमसीएच पहुंचे। जहां उन्हें एक महीने तक दवा के माध्यम से उनका इलाज करके उन्हें स्वस्थ करने का प्रयास किया गया। लेकिन रोग गंभीर रूप ले चुका था तो डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन करने का निर्णय किया। उसके बाद डॉ मनीष , डॉ मृगेश, डॉ सौम्या और एनेस्थीसिया विभाग से डॉ अंबुज की संयुक्त टीम ने उनका सफल सफल ऑपरेशन किया।

आप सभी को बता दें कि इस तरह के गंभीर बीमारियों में मरीज के रिकवर होने की उम्मीद महज 60% होती है। लेकिन डॉक्टरों ने इसे आसान कर दिखाया। इस मौके पर संस्था के प्रिंसिपल डॉ अरविंद प्रसाद, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ उदय कुमार सिंह ने संस्था और डॉक्टरों को खूब सराहा।

Suggested News