बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NTA CUCET 2021: देशभर के 12 केंद्रीय विवि के UG-PG कोर्सेस में आवेदन शुरू, 01 अक्टूबर से शुरू होंगी क्लासेस

NTA CUCET 2021: देशभर के 12 केंद्रीय विवि के UG-PG कोर्सेस में आवेदन शुरू, 01 अक्टूबर से शुरू होंगी क्लासेस

DESK: UGC ने शाक्षणिक सत्र 2021-2022 के लिए एकैडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसी क्रम में देश भर के विश्वविद्यालयों सहित अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं NTA ने देश के 12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में इंटीग्रेटेड UG और PG में दाखिले के लिए प्रक्रिया सोमवार, 16 अगस्त 2021 से शुरू कर दी है।

इन केंद्रीय विश्वविद्यालयों में संचालित इंटीग्रेटेड UG और PG कोर्सेस में 2021-22 सत्र में दाखिला केंद्रीय विश्वविद्यालय-संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CU-CET) 2021 के माध्यम से लिया जाएगा। NTA द्वारा जारी CU-CET 2021 नोटिस के अनुसार जिन विश्वविद्यालयों में इस परीक्षा के माध्यम से दाखिला दिया जाना है, उनमें असम विश्वविद्यालय सिलचर, केंद्रीय विश्वविद्यालय आंध्र प्रदेश, केंद्रीय विश्वविद्यालय गुजरात, केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू, केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड, केंद्रीय विश्वविद्यालय कर्नाटक, केंद्रीय विश्वविद्यालय केरल, केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब, केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान, केंद्रीय विश्वविद्यालय दक्षिण बिहार और केंद्रीय विश्वविद्यालय तमिलनाडु शामिल हैं।

जो उम्मीदवार इन केंद्रीय विश्वविद्यालयों में इंटीग्रटेड यूजी और पीजी कोर्सेस में दाखिला चाहते हैं, वे एनटीए के सीयूसीईटी पोर्टल, cucet.nta.nic.in पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 1 सितंबर 2021 निर्धारित है। इसके बाद उम्मीदवार 2 सितंबर तक निर्धारित परीक्षा शुल्क भर पाएंगे।

एनटीए द्वारा जारी सीयूसीईटी के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 15, 16, 23 और 24 सितंबर 2021 को किया जाएगा। परीक्षा 120 मिनट की होगी और यह एलएएन आधारित सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड में आयोजित होगी। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन पूछे जाएंगे।

Suggested News