बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने टाटा स्टील को किया टाटा, बीपीसीएल का देंगी साथ

अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने टाटा स्टील को किया टाटा, बीपीसीएल का देंगी साथ

JAMSHEDPUR : अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज़ दीपिका कुमारी ने टाटा स्टील को टाटा करने का ऐलान कर दिया है. टाटा की बजाय अब दीपिका कुमारी भारत पेट्रोलियम से जुड़कर आगे का सफर तय करेगी. उधर दीपिका ने दिसंबर में परिणय सूत्र में बंधने का भी संकेत दिया है. 

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियन तीरंदाज़ दीपिका कुमारी 11 साल से टाटा स्टील जुड़ी थी. अब उन्होंने इससे नाता तोड़ने का फैसला किया है. जमशेदपुर में उन्होंने इसका औपचारिक घोषणा किया है. 11 वर्ष टाटा स्टील से जुड़े रहने के बाद दीपिका अब भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के साथ जुड़ेगी और पुणे में अपना योगदान देंगी. 

दीपिका ने टाटा स्टील के साथ बिताए गए समय को बेहद ही खास बताया और कहा की टाटा स्टील के साथ जुड़कर उन्होंने सबकुछ हासिल किया है. 

दीपिका ने अपने करियर को देखते हुए यह फैसला लेने की बात कही. उन्होंने कहा इस साल के अंत तक वे परिणय सूत्र में भी बंध जाएगी.

जमशेदपुर से संतोष की रिपोर्ट 


Suggested News