बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फौजी की पत्नी का पहले बनाया न्यूड वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर किया रेप

फौजी की पत्नी का पहले बनाया न्यूड वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर किया रेप

ARA  : भोजपुर जिले में एक फौजी की पत्नी के साथ यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर महिला थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र में एक फौजी की पत्नी का न्यूड वीडियो बनाया। फिर वीडियो को वायरल करने के नाम पर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने फौजी की पत्नी को ब्लैकमेल करते हुए कई बार पैसे भी लिए। घटना से तंग आकर फौजी की पत्नी ने यह बात अपने पति को बताई। जिसके बाद महिला थाने में मामला दर्ज कराया गया। 

बताया जा रहा है कि आरोपी धनडीहा गांव निवासी विजय शंकर पंडित का बेटा विकास कुमार फौजी के घर आया-जाया करता था। इसी दौरान एक दिन धोखे से उसने फौजी की पत्नी की न्यूड वीडियो बना ली। जिसके बाद उसे वायरल करने के नाम पर फौजी की पत्नी के साथ कई बार रेप किया और साथ ही पैसे भी लिए। 

Suggested News