बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव 1263 वोट से जीते, 593 मत हो गए अवैध,जानिए किसे कितना मिला वोट...

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव 1263 वोट से जीते, 593 मत हो गए अवैध,जानिए किसे कितना मिला वोट...

PATNA: बिहार में आज विधान परिषद की 8 सीटों के लिए हुए चुनाव की वोटिंग जारी है। इसी बीच बड़ी खबर आ रही है पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जहां बीजेपी प्रत्याशी नवल किशोर यादव चुनाव जीत गए हैं। इन्होंने महागठबंधन समर्थित कैंडिडेट नारायण यादव को शिकस्त दी। इस क्षेत्र में कुल 6359 वोट डाले गए थे। जिनमें से 593 अवैध घोषित हो गए। इस तरह से वैध मतपत्रों की संख्या 5766 रही।

बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव 2020 के तहत  पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतगणना का कार्य स्वच्छ ,शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी रूप में  आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय मीठापुर स्थित मतगणना केंद्र पर  संपन्न हुआ। सुबह 8:00 बजे से मतगणना का कार्य सुचारू रूप से शुरू हुआ। इस कार्य की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल सुबह से ही लगातार करते रहे। 

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थियों की स्थिति जानिए 

 नवल किशोर यादव 3176

नारायण यादव 1913

अवधेश कुमार सिन्हा 373

डॉ नएब अली 105

अशोक कुमार यादव 85

वरुण कुमार सिंह 77

अवधेश कुमार ग्राम खदिरपुर 26

अवधेश कुमार ग्राम नेतौल 11

कुल वैध मतपत्रों की संख्या 5766

 अवैध (invalid) मतपत्रों की संख्या 593 है।

कुल मतपत्रों की संख्या 6359

Suggested News