बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

न्याय की गुहार के लिए बच्चों के साथ सड़क पर उतरी महिला...

न्याय की गुहार के लिए बच्चों के साथ सड़क पर उतरी महिला...

BEGUSARAI : बेगूसराय में कोर्ट के फैसले के बाबजुद एक महिला को न्याय नहीं मिल पा रहा है. महिला के साथ उसका पति और ससुराल वाले मारपीट भी कर रहे हैं.  पीड़ित महिला अपने दो मासुम बच्चों के साथ जगह-जगह न्याय की गुहार लगा चुकी है पर पुलिस एफआईआर दर्ज करने से भी कतरा रही है.


मामला फुलबड़िया थाना के बारो मुंषी टोला की है. जहाँ की रहने वाली  रेहाना खातुन नामक महिला अपने पति और ससुराल वालों से न्याय चाहती है.  रेहाना खातुन का आरोप है कि उसका पति उसे छोड़ दूसरी शादी कर लिया है. मामला कोर्ट तक पहुंचा और कोर्ट के फैसले के बाद पति महिल और बच्चों को साथ घर ले गया. जहाँ उसके साथ बराबर मारपीट की. कुछ दिन बाद महिला को बच्चों समेत घर से बाहर निकल दिया। इसके बाद महिला बच्चों के साथ मायके चली गई. अब उसका पति मायके पहुंच भी उसके साथ मारपीट करता है. पीड़ित महिला इससे परेशान हो कई बार थाना और एसपी के जनता दरबार मे न्याय की गुहार लगा चुकी है पर उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है. वहीँ उसके ससुरालवाले न्यायलय में चल रहे केस की उठाने की धमकी दे रहे हैं.  

Suggested News