बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रसव के बाद प्रसूति निकली कोरोना पॉजिटिव, आनन-फानन में गायनी विभाग को किया गया सील

प्रसव के बाद प्रसूति निकली कोरोना पॉजिटिव, आनन-फानन में गायनी विभाग को किया गया सील

News4nation desk : झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां सूबे के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के गायनी विभाग को सील कर दिया गया है। 

दरअसल राजधानी रांची के कोरोना हॉट स्पॉट हिंदपीढ़ी की एक महिला रिम्स के गायनी वार्ड में भर्ती 23 साल की महिला को संक्रमित पाया गया है, वह गर्भवती थी और उसने 22 अप्रैल की सुबह ऑपरेशन के जरिए बच्चे को जन्म दिया था। उसी दिन महिला का सैंपल लिया गया था। इसकी रिपोर्ट गुरुवार को आई। 

महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। थी। आनन-फानन में गुरुवार को रिम्स के गायनी वार्ड को बंद कर दिया गया। वहीं ऑपरेशन के दौरान संपर्क में आए सभी डॉक्टर-नर्सों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। 

कॉन्टैक्ट हिस्ट्री के दौरान पता चला कि संक्रमित महिला की ससुराल लातेहार में है। वह एक महीने पहले हिंदपीढ़ी स्थित मायके आई थी। 21 अप्रैल की रात लेबर पेन होने पर उसे रात दो बजे रिम्स में भर्ती कराया गया था।

 बता दें गुरुवार को इस महिला समेत राज्य में 7 और नए कोरोना संक्रमित मिले। सभी रांची के ही हैं। 6 मरीज हॉट स्पॉट बन चुके हिंदपीढ़ी के रहने वाले हैं। वहीं एक मरीज बेड़ो का रहने वाला है। नए पॉजिटिव मिलने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 57 हो गई है। बेड़ो का जो व्यक्ति संक्रमित मिला है, वह सुजाता चौक के पास पीपी कंपाउंड में एक महीने से रहकर ठेके पर फल बेच रहा था।

 

 

Suggested News