बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अधिकारियों ने एकबार फिर करायी नीतीश के मंत्री की फजीहत

अधिकारियों ने एकबार फिर  करायी नीतीश के मंत्री की फजीहत

PATNA :  अधिकारियों की लापरवाही से नीतीश कुमार के एक मन्त्री को  फिर फजीहत झेलनी पड़ी। दरसल अपने काम के बखान के लिए लघु सिंचाई विभाग के मंत्री दिनेश चंद्र यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे। लेकिन प्रेसवार्ता में पत्रकारों को मिले प्रेस नोट ने मंत्री जी की किरकिरी करा दी।

क्या था मामला

दरअसल मंत्री जी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस नोट को पढ़ रहे थे वह पत्रकारों को मिली प्रेस रिलीज नहीं मिल रही थी। मंत्री अपने विभाग का बखान कर रहे थे। लेकिन विभाग ने जो रिपोर्ट उपलब्ध करायी थी उससे उसके तथ्य नहीं मिल रहे थे। इसके बाद मीडिया वालों ने इसपर आपत्ति जताई। फिर मंत्री जी प्रेसवार्ता रोक दी। इसके बाद प्रधान सचिव ने स्वीकार किया की कर्मियों की गलती की वजह से ऐसी स्थिति हुई है। इसके बाद तत्काल प्रेस नोट को बदला गया। तब जाकर मंन्त्री जी पीसी शुरू कर सके।

खर्च नहीं करने पर घट गई बजट राशि

प्रधान सचिव सुधीर कुमार ने स्वीकार किया की पिछले साल विभाग ने राशि खर्च नहीं की। इसी वजह से इस बार सरकार ने राशि में कटौती कर दी। पिछले वित्तीय वर्ष में 395 करोड़ का बजट था जिसे घटा कर 359 करोड़ कर दिया गया है। सुधीर कुमार ने कहा की बजट घटने की यही वजह है।

अब सरकार नहीं चलाएगी नलकूप

राज्य सरकार अब नलकूप नहीं चलायेगई। प्रधान सचिव ने कहा की सरकार धीरे-धीरे नलकूप गांवों को सौंप दिये जाएंगे । सरकार ने इसका निर्णय ले लिया है।  अब जमानत राशि लिये बिना नलकूपों को सुपुर्द किया जाएगा। पहले इसके लिए दस हजार की जमानत राशि देनी थी। अब इस शर्त को खत्म कर दिया गया है। प्रधान सचिव ने कहा की अब विभाग नलकूप चालक की बहाली नहीं करेगा।

Suggested News