बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोधगया थाने के पीछे मिला वृद्ध व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

बोधगया थाने के पीछे मिला वृद्ध व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

GAYA : बोधगया थाना भवन के पीछे पछटी मोहल्ले में एक 55 वर्षीय वृद्ध का अज्ञात शव बरामद किया गया है। शनिवार को शाम शव मिलने से मोहल्ले में सनसनी फ़ैल गयी। इस घटना के बाद आस पास के लोगों ने बोधगया थाने की पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद बोधगया थाने के एस आई प्रदीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को अपने कब्जे में लेकर तहकीकात में जुट गए। 

हालांकि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। ऐसा आशंका जताया जा रहा है कि लंबे समय से बीमारी से ग्रसित रहने के कारण वृद्ध की मौत हो गई है। लोगों का कहना है कि चार पाँच दिन से लोगों से खाना मांगकर गुजर बसर कर रहे थे। 

लोगों ने बताया की  बोधगया थाना भवन के पीछे पछटी मुहल्ले में वृद्ध रहा करता था। जहाँ आज उसकी मृत्यु हो गई है। प्रदीप कुमार ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद अज्ञात शव को 72 घंटे के लिए पहचान हेतु सुरक्षित रखा गया है।

गया से संतोष की रिपोर्ट 

Suggested News