बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

धान रोपणी विवाद में वृद्ध महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

धान रोपणी विवाद में वृद्ध महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

GAYA : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक वृद्ध महिला की ईट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई है। घटना के पीछे धान रोपणी को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के परैया में   बारिश के बीच रोपण को लेकर हुए विवाद में कजरी गांव की एक वृद्ध महिला की  ईंट से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। 

मृतिका के पति सचिदानन्द शर्मा ने बताया कि गांव के ही धनन्जय शर्मा धान रोपण को लेकर सीतामढ़ी से रोपणी मजदूर लाऐ थे। उन्होंने उसे मजदूर से रोपण करवाने को कहा। शनिवार सुबह जब वे मजदूरों के साथ खेत में रोपणी करवाने गए। तब पड़ोस के ही अजित कुमार अकेला उर्फ सोनू शर्मा ने खेत पर जाकर बेवजह मजदूरों के साथ गाली गलौज की और उनके परिवार वालों को देख लेने की धमकी दी।  खेत से लौटने के क्रम में युवक सोनू शर्मा ने मेरे पोते 20 वर्षीय रोहित कुमार का सर ईंट से मारकर फाड़ दिया। 

वहीं घर के बाहर बैठी मेरी 72 वर्षीय वृद्ध पत्नी उधोमनी देवी पर सोनू शर्मा घर की छत से ईंट फेंकना शुरू कर दिया। इससे पहले की वह वहां से भाग सकती एक ईंट का टुकड़ा उनके सर के बीचों बीच जा लगा। जिसके बाद उसकी मौत मौके पर ही हो गई।  

इधर घटना की  सूचना मिलते ही टिकारी डीएसपी नागेंद्र कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। वहीं पुलिस पदाधिकारी को आरोपी युवक के घर की तलाशी का निर्देश दिया गया। जिसके बाद हत्यारोपी युवक अजित कुमार अकेला उर्फ सोनू शर्मा को घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

गया से मनोज की रिपोर्ट

Suggested News