बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ओम बिरला ने असम में 8 वें भारत प्रक्षेत्र राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन का किया उद्घाटन, विजय सिन्हा बोले- युवाओं पर देना होगा ध्यान

ओम बिरला ने असम में 8 वें भारत प्रक्षेत्र राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन का किया उद्घाटन, विजय सिन्हा बोले- युवाओं पर देना होगा ध्यान

पटना. असम विधानसभा में 8 वें भारत प्रक्षेत्र राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन का उद्घाटन किया गया है। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। इसमें बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा भी शामिल हुए हैं। वे रविवार को ही असम के लिए पटना से रवाना हो गये थे।

सम्मेलन में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने 'युवा केन्द्रित नीतियों को नीति निर्माण की मुख्य धारा में लाना तथा राष्ट्रीय विकास एवं लोक हित में युवा शक्ति का सदुपायोग विमर्श' पर संबोधन किया। उन्होंने कहा कि हम दुनिया के उन भाग्यशाली देशों में से एक है, जिनके पास उत्साह, उमंग और उम्मीद से भरे युवाओं की सबसे बड़ी तादाद है। हमारी लगभग दो-तिहाई आबादी युवाओं की है। हमें युवा शक्ति को राज-समाज और शासन से जुड़ी नीतियों और निर्णयों के केन्द्र में लाना होगा। हमें विकास की प्रक्रिया को अधिक से अधिक भागीदारीमूलक विश्वस्त पारदर्शी तकनीकी रूप से दक्ष बनाना होगा। युवाओं को गुणवत्तापूर्वक शिक्षा के साथ-साथ जनतांत्रिक मूल्यों से संस्कारित करना है, ताकि राजनीतिक मामलों में उनकी भागीदारी बढ़ सके।

उन्होंने कहा कि हमारी युवा शक्ति का लोहा पूरा संसार मानता है। देश की राजनीतिक व्यवस्था में अधिक से अधिक जिम्मेदारी और भागीदारी के लिए युवा शक्ति को प्रेरित करना होगा। नई तकनीक से युवाओं को जोड़कर सामाजिक सशक्तिकरण के साथ डिजिटल सशक्तिकरण करना भी होगा, ताकि दुनिया से जुड़कर ये दुनिया को बदल सके। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसे में हमें आने वाले 25 सालों में युवाओं को कर्तव्यों की डोर से बांध कर देश को शिखर की ओर ले जाने के लिए प्रेरित करना होगा। परिश्रम, पराक्रम और परोपकार के मूल मंत्र को सभी युवाओं के साथ जोड़ना होगा। व्यक्तिगत, सांगठनिक और सामुदायिक सशक्तिकरण करने में हमारे युवाओं की भूमिका महत्त्वपूर्ण है।

"आत्मनिर्भर भारत के हमारे विराट संकल्प के अपने संवाहकों में स्वामी विवकेकानंद जी के मंत्र की शक्ति भरनी है कि अपने जीवन में जोखिम उठाओं अगर तुम जीतोगे तो नेतृत्व करोगे और हारोगे तो मार्ग दर्शन करोगे। हमें अपने तपोनिष्ठ युवाओं के अंदर जोश, जुनून और जज्बे का यह सकारात्मक भाव भरना है।

Suggested News