बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हे भगवान! 14 साल के बच्चे ने किया था 10 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म, मासूम की हालत बिगड़ने पर खुला राज

हे भगवान! 14 साल के बच्चे ने किया था 10 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म, मासूम की हालत बिगड़ने पर खुला राज

PATNA :  यकीन करना मुश्किल है। लेकिन यह सच है कि 14 साल की उम्र में एक किशोर ने 10 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का राज तब खुला, जब बच्ची की हालत खराब होने लगी। जिसके बाद बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया।

नाबालिग आरोपी और बच्ची से दुष्कर्म का यह मामला पटना के राजीव नगर थाने से जुड़ा है। जहां 10 वर्षीय पीड़ित बच्ची के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी। अपने शिकायत में उसने 14 साल के किशोर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। उसके पेट में दर्द और उल्टियां होने लगी। जब इलाज के लिए लेकर गए तब यह सारा मामला सामने आया।

आरोपी किशोर को किया गया गिरफ्तार

 पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए नाबालिक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की पुष्टि करते हुए थानेदार नीरज कुमार ने बताया  बुधवार को पीड़ित नाबालिक बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Suggested News