बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिया हुआ कर्ज मांगने पर अधेड को एसिड से जलाया, घर के सामने ट्रैक्टर पर पड़ा था शव, घरवाले रहे अनजान

दिया हुआ कर्ज मांगने पर अधेड को एसिड से जलाया, घर के सामने ट्रैक्टर पर पड़ा था शव, घरवाले रहे अनजान

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक अधेड़ की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई लेकिन परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। मामला बखरी थाना क्षेत्र के घाघरा पंचायत के सोनमा भदिया गांव की है। मृतक सोनमा भदिया गांव निवासी आनंद यादव के 50 वर्षीय पुत्र राजकुमार यादव बताए जाते हैं।

मृतक के पुत्र केवली यादव ने बताया कि राजकुमार यादव के शरीर पर कई जगह एसिड से  जलाने के निशान हैं। परिजन इस बात की भी  आशंका जाहिर कर रहे हैं कि इनके साथ मारपीट कर इन्हे जबरन एसिड भी पिलाया गया है जिससे इनकी मौत हुई है। परिजनों के मुताबिक राजकुमार यादव बुधवार की सुबह घर से निकले थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन पुरे गांव में उनका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। 

फिर किसी ने घर के सामने बांस से लदे ट्रैक्टर में देखा तो बांस के नीचे लाश पड़ी हुई थी। परिजनों ने ट्रैक्टर में लाश होने की सुचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और शव को ट्रैक्टर से बाहर निकाला। जांच पड़ताल के दौरान मृतक के शरीर पर जगह जगह पर चोट के साथ साथ  एसिड से जलने के भी निशान पाए गए। 

पैसे को लेकर हुआ था विवाद

घटना के कारणों के संबंध में परिजनों ने बताया कि राजकुमार यादव किसान थे लेकिन जरूरतमंद लोगों को सूद पर कर्ज भी देते थे। इसी तरह पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति जो जैविक संबंधी कार्य करता है उसे उन्होंने कुछ रुपया कर्ज के रूप में दिया था। सूद और मूलधन की वापसी को लेकर दो दिन पहले दोनों में  झड़प भी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि हो न हो उनके मौत से उस झड़प का भी कोई न कोई संबंध जरूर है।

वहीं बखरी डीएसपी चंदन कुमार ने बताया कि गांव के ही राजेश कुमार के पुत्र रमेश कुमार ने राजकुमार यादव से एक लाख रुपया कर्ज लिया था। दो दिन पहले दोनों के बीच कर्ज वापसी को लेकर विवाद भी हुआ था। 

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


Suggested News