बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंत्री पद पर एक साल पूरा होने पर रामसूरत राय ने पुस्तिका का किया विमोचन, कार्यों का है लेखा जोखा

मंत्री पद पर एक साल पूरा होने पर रामसूरत राय ने पुस्तिका का किया विमोचन, कार्यों का है लेखा जोखा

पटना. बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय ने अपने एक साल पूरा होने पर 'सेवा के एक वर्ष' पुस्तिका का विमोचन किया है। इसमें 32 पेज है और इसे रंगीन छापा गया है। इस पुस्तिका में मंत्री राम सूरत राय के एक साल में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया है।

इस अवसर पर मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि मेरे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री के रूप में एक साल पूरा करने के बाद विभाग द्वारा एक स्मारिका का प्रकाशन किया जा रहा है, जिसमें पिछले एक वर्ष में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों, नूतन प्रयोगों एवं नए दिशा निर्देशों की चर्चा है। पद भार संभालने के साथ मेरी कोशिश थी कि अपने विभाग को आमलोगों के और करीब ले जाउं। विभाग के कार्यों में और अधिक पारदर्शिता एवं जवाबदेही ला पाऊं, इसके लिए सुओ-मोटो म्युटेशन शुरू किया गया। म्युटेशन अपील को ऑनलाइन किया गया। डी0सी0एल0आर0 कोर्ट को पुनः कार्यकारी बनाया गया। भूमि सर्वेक्षण के हरेक चरण को करीब-करीब ऑनलाइन किया गया है।

उन्होंने कहा कि चक बिहार सॉफ्टवेयर के जरिए चकबंदी की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है तो एम0आई0एस0 इन्ट्री के तहत लाकर भू-अर्जन को भी जवाबदेही बनाया गया है। इस अवसर पर मुझपर विश्वास करने के लिए आप सभी का विशेष आभार व्यक्त करना चाहता हूँ, जिन्होंने मुझपर भरोसा जताया और आपकी सेवा का अवसर दिया। इस अवसर पर निदेशक, भू अर्जन सुशील कुमार, विभाग के संयुक्त सचिव कंचन कपूर, चन्द्रशेखर प्रसाद विद्यार्थी, संयुक्त निदेशक, चकबंदी नवल किशोर सहित अधिकारी मौजूद रहे।

Suggested News