बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खुशखबरी : 16 नवंबर को बिहार में 10459 नये पुलिसकर्मी होंगे नियुक्त, पटना के गांधी मैदान में CM नीतीश देंगे एक साथ नियुक्ति पत्र

खुशखबरी : 16 नवंबर को बिहार में 10459 नये पुलिसकर्मी होंगे नियुक्त, पटना के गांधी मैदान में CM नीतीश देंगे एक साथ नियुक्ति पत्र

पटना. 16 नवंबर को बिहार के 10459 नये पुलिसकर्मी एक साथ नियुक्त किये जाएंगे। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में  सभी को नियुक्ति पत्र सीएम नीतीश अपने हाथों से देंगे। इसकी जानकारी बिहार के पुलिस मुख्यालय ने दी है। इनमें 8246 सिपाहियों एवं 2213 अवर निरीक्षकों को एक साथ नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

इसको लेकर अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश के कर कमलों से 16 नवंबर 2022 को 8246 सिपाहियों एवं 2213 अवर निरीक्षकों को परीक्षाफल के उपरांत नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। पटना के गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पटना पुलिस महानिरीक्षक और पटना वरीय पुलिस अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।

अपर पुलिस महानिदेश जितेन्द्र कुमार (अपराध अनुसंधान विभाग) ने 4 नवंबर 2022 को पुलिस मुख्यालय में COTPA (Cigarettes and Other Tobacco Products Act) से संबंधित आयोजित कार्यशाला में जिलों से पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) तथा एक पुलिस निरीक्षक को भाग लेने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही यह भी बताया गया कि सोनपुर मेले में पुलिस प्रर्दशनी लगायी जाएगी, जिसका उद्घाटन 11 नवम्बर 2022 को पुलिस महानिदेशक (बिहार) के द्वारा किया जाएगा।

वहीं 16 नवंबर 2022 को प्रस्तावित नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों और सिपाहियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के बिन्दु पर बिहार पुलिस मुख्यालय के वरीय पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ गहन चर्चा की गई। आज बिहार पुलिस मुख्यालय में डीजीपी संजीव कुमार सिंघल की अध्यक्षता में सभी क्षेत्र और जिलों के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक हुई।

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेन्द्र सिंह गंगवार, अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध अनुसंधान विभाग) जितेन्द्र कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (बजट, कल्याण और अपील) पारस नाथ, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रोविजनिंग), अपर पुलिस महानिदेशक (विधि व्यवस्था) संजय कुमार सिंह,  पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) विनय कुमार, पुलिस महानिरीक्षक राकेश राठी, पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक) जीत मिश्रा समेत बिहार पुलिस मुख्यालय के कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Suggested News